facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में होगी 2025 तक तेज वृद्धि, शानदार रफ्तार से उभर रहा दोपहिया सेगमेंट: ICRA रिपोर्ट

Advertisement

ICRA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक बसों, दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों और तिपहिया वाहनों की ​पहुंच महत्त्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ेगी।

Last Updated- October 31, 2023 | 10:59 PM IST
EV subsidy and controversy

रेटिंग एजेंसी इक्रा की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच तेजी से बेहतर हो रही है। सरकार से अनुदान, बढ़ती जागरूकता और उत्पाद के लॉन्च बढ़ने के कारण इलेक्ट्रिक वाहन शानदार गति से आगे बढ़ रहे हैं। मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) इंजीनियरिंग पहलों के मूल्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि अधिक टिकाऊ इलेक्ट्रिक वाहनों को विकसित किया जा सके।

इक्रा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक बसों, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों और तिपहिया वाहनों की ​पहुंच महत्त्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का खंड सबसे तेजी से बढ़ने वाला बनकर उभरा है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 85-90 प्रतिशत है और वित्त वर्ष 23 में सात लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे गए हैं। देश में कुल बिकने वाले दोपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री करीब 5 प्रतिशत बढ़ गई है।

सरकारी अनुदान ने दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई। हालांकि जून, 2023 से फेम दो नीति में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सब्सिडी घटने का असर इसके अपनाने की दर पर भी पड़ा।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement