facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samsung की ये नई अंगूठी बताएगी आपकी सेहत के बारे में, खरीदना चाहते हैं तो जान लें जरूरी बातें

Advertisement

Samsung Galaxy Ring यूजर की हार्ट रेट को ट्रैक करने के साथ-साथ Respiratory रेट की भी डिटेल्स बताएगी।

Last Updated- March 02, 2024 | 2:27 PM IST
Samsung Galaxy ring
Samsung Galaxy Ring

Samsung लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी गैलेक्सी रिंग (Galaxy Ring) को हाल ही में अनवील कर दिया है।
Samsung ने अपनी इस खास अंगूठी को बार्सीलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 इवेंट के दौरान पेश किया है। इस रिंग के सामने आते ही Samsung कस्टमर्स के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अगर आप भी इस रिंग के बारें में जानना चाहते हैं तो आइए, हम आपको इसके बारे में बताते हैं डिटेल्स…

क्या है इसमें खास?

Samsung Galaxy Ring की खास बाता है कि यह हेल्थ फीचर्स से लैस अंगूठी है। यह गैलेक्सी रिंग यूजर की हार्ट रेट को ट्रैक करने के साथ-साथ Respiratory रेट की भी डिटेल्स बताएगी। इस रिंग की मदद से आप अपनी स्लीप को भी मॉनिटर कर सकेंगे, जिससे आपको पता रहेगा कि आपने कैसी नींद ली है।

यह भी पढ़ें: Samsung नोएडा में बनाएगी Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

Vitality Score का भी मिलेगा अपडेट

गैलेक्सी रिंग के जरिए आपको अपना Vitality Score भी पता चल सकेगा। इसका मतलब है कि ये रिंग आपका फिजिकल, मेंटल रेडीनेस को देखेगी और प्रोडक्टिविटी को चेक करेगी। बता दें कि यह सारी डिटेल्स देखने के लिए आपको Samsung Health App को डाउनलोड करना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Play Store से Google ने दी चेतावनी फिर हटा दिए कई भारतीय ऐप, 20 हजार से ज्यादा डेवलपर्स पर कंपनी की नजर

कब होगी लॉन्च ?

कंपनी इस रिंग को साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

इस कलर में मिलेगी ये रिंग

Samsung Galaxy Ring यूजर्स को 12 साइज और 3 कलर ऑप्शंस में खरीदने को मिलेगी। बड़े साइज की रिंग में कंपनी ने बड़े बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया है। वहीं, छोटी साइज की रिंग में बैटरी बैकअप कम रहेगा। आपको यह रिंग US Size 5-13 नंबर में खरीदने को मिलेगी। इसके अलावा, गैलेक्सी रिंग में 5 से 9 दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Samsung लॉन्च करने वाला है नया Galaxy F15 स्मार्टफोन, ये होंगे दमदार फीचर

बता दें कि अभी कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए आपकों साल की दूसरी छमाही तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement