facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में लॉन्च हुई Toyota Innova HyCross MPV, कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 7:53 PM IST
Toyota Innova HyCross
toyotabharat.com

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बुधवार को कहा कि उसके मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) इनोवा के नए हाइब्रिड संस्करण की कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होगी। टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस से नवंबर में पर्दा उठाया था। यह मॉडल अगले महीने से डीलरों के पास मिलने लगेगा।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि वाहन के स्वत: चार्ज होने वाले हाइब्रिड संस्करण के दाम 24.01-28.97 लाख रुपये के बीच रखे गए हैं जबकि पेट्रोल संस्करण की कीमत 18.30-19.20 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वाहन के लिए बुकिंग 25 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में बिक्री एवं रणनीतिक विपणन के सहायक उपाध्यक्ष अतुल सूद ने कहा, ‘‘कई खूबियों वाली इनोवा हाइक्रॉस की पेशकश भारत में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। देशभर से मिली शानदार प्रतिक्रिया से हमें बहुत प्रसन्नता हुई।’’

इनोवा को 2005 में देश में उतारा गया था अब तक इसकी 10 लाख से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement