facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टोयोटा मोटर लाएगी मारुति ईवीएक्स पर आधारित इलेक्ट्रिक वाहन

Advertisement

टोयोटा...मारुति सुजूकी के चार रीबैज्ड मॉडल - बलेनो का ग्लैंजा, फ्रोंक्स का अर्बन क्रूजर टैसर, एर्टिगा का रुमियन और ग्रैंड विटारा का अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बिक्री करती है।

Last Updated- October 30, 2024 | 10:21 PM IST
Toyota

टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लाने की योजना बना रही है। यह मारुति सुजूकी इंडिया के आगामी इलेक्ट्रिक वाहन ईवीएक्स पर आधारित होगी और इसका उत्पादन साल 2025 में मारुति सुजूकी के गुजरात संयंत्र में शुरू होना है। यह भारत में दोनों कंपनियों की पहली ईवी होगी।

जापान की वाहन दिग्गज सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन और टोयोटा मोटर ने बुधवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि वे टोयोटा के लिए सुजूकी द्वारा विकसित बैटरी ईवी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) मॉडल की आपूर्ति में अपना सहयोग और मजबूत कर रही हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टोयोटा मोटर की भारत की सहायक कंपनी है जबकि मारुति सुजूकी, सुजूकी मोटर की भारत की सहायक कंपनी है।

संयुक्त बयान में कहा गया, ‘यह नया घटनाक्रम दोनों कंपनियों के गठजोड़ में पहले ईवी को दर्शाता है। इसे दुनिया भर में पेश किया जाएगा और एसयूवी बाजार में भी ईवी का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

बयान में कहा गया है कि इस मॉडल के लिए अपनाए गए ईवी के संयंत्र और प्लेटफॉर्म को सुजूकी मोटर, टोयोटा मोटर और दाइहत्सु मोटर कॉर्पोरेशन ने मिलकर विकसित किया है और इसमें हरेक कंपनी की शक्ति का इस्तेमाल किया गया है।

वाहनों और कलपुर्जों की एक दूसरे को आपूर्ति करने के लिए साल 2018-19 में सुजूकी मोटर और टोयोटा मोटर के बीच वैश्विक सहयोग का ऐलान किया गया था। इस गठजोड़ में उनकी भारतीय सहायक कंपनियों – टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और मारुति सुजूकी के बीच मॉडलों की अदला-बदली शामिल थी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, मारुति सुजूकी के चार रीबैज्ड मॉडल – बलेनो का ग्लैंजा, फ्रोंक्स का अर्बन क्रूजर टैसर, एर्टिगा का रुमियन और ग्रैंड विटारा का अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बिक्री करती है।

सूत्रों ने बताया किी देश में इसकी कुल बिक्री में इनकी करीब आधी हिस्सेदारी रहती है। टोयोटा किर्लोस्कर की तरफ से मारुति सुजूकी ने पहला क्रॉस-बैज्ड मॉडल इनविक्टो (इनोवा का) के रूप में वित्त वर्ष 24 में उतारा था।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement