facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TRAI new rules: जियो, एयरटेल, Vi, BSNL सिम इस समय के बाद हो जाएंगे बंद

Advertisement

जियो, एयरटेल, Vi और बीएसएनएल जैसे सभी बड़े नेटवर्क पर ये नियम लागू होंगे। आइए जानें किसके सिम पर आपको कितनी छूट मिलने वाली है।

Last Updated- January 22, 2025 | 9:46 AM IST
TRAI

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सिम कार्ड यूजर्स के लिए कमाल के नए नियम जारी किए हैं। अब आपको बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जियो, एयरटेल, Vi और बीएसएनएल जैसे सभी बड़े नेटवर्क पर ये नियम लागू होंगे। आइए जानें किसके सिम पर आपको कितनी छूट मिलने वाली है।

जियो सिम

जियो के यूजर्स के लिए अच्छी खबर! अब आपका सिम बिना रिचार्ज के 90 दिन तक एक्टिव रहेगा। इनकमिंग कॉल भी आपकी आखिरी रिचार्ज प्लान के हिसाब से चालू रहेंगी—कभी एक हफ्ता, कभी एक महीना। लेकिन अगर 90 दिन बाद भी रिचार्ज नहीं किया तो आपका सिम बंद हो जाएगा और किसी और को अलॉट कर दिया जाएगा।

एयरटेल

एयरटेल सिम यूजर्स को भी 90 दिनों तक बिना रिचार्ज के राहत मिलेगी। इसके बाद आपको 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलेगा। अगर इन 15 दिनों में भी रिचार्ज नहीं किया, तो नंबर बंद और किसी और को अलॉट कर दिया जाएगा।

Vi

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के यूजर्स के लिए भी 90 दिनों की वैधता है। लेकिन अगर सिम चालू रखना है, तो इसके बाद ₹49 का मिनिमम रिचार्ज जरूरी है।

BSNL

सरकारी कंपनी BSNL ने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है। अब BSNL सिम बिना रिचार्ज के 180 दिनों तक एक्टिव रहेगा। अगर आपको बार-बार रिचार्ज करने से चिढ़ है, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

अगर आपके सिम पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं हुआ, लेकिन उसमें ₹20 का बैलेंस है, तो इस बैलेंस से आपकी सिम की वैधता 30 दिन और बढ़ा दी जाएगी। पर बैलेंस न होने पर आपका सिम बंद हो जाएगा और किसी नए यूजर को दे दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement