facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Triton EV 210 करोड़ रुपये में करेगी AMW Motors के भुज मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 6:35 PM IST
Zetwerk

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ट्राइटन ईवी 210 करोड़ रुपये में कर्ज के बोझ से दबी एएमडब्ल्यू मोटर्स के भुज संयंत्र का अधिग्रहण करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वाहन प्रदर्शनी-2023 के इतर सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ ने ट्राइटन इलेक्ट्रिक वाहन एलएलसी द्वारा दी गई समाधान योजना को पिछले महीने मंजूरी दे दी है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ट्राइटन ईवी 210 करोड़ रुपये के साथ एएमडब्ल्यू मोटर्स के संयंत्र, मशीनरी, जमीन और इमारत के लिए सफल बोलीदाता रही है।’’ ट्राइटन ईवी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पटेल ने इस अधिग्रहण की पुष्टि की।

ट्राइटन ईवी इस संयंत्र में ईवी बसों, ईवी ट्रकों, ईवी कारों और हाइड्रोजन बसों के विनिर्माण के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement