facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS ने रचा नया इतिहास, होसुर प्लांट में शुरू हुआ नॉर्टन बाइक का उत्पादन

Advertisement

इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों के अनुसार कंपनी दो महीने के भीतर भारत में अपनी पहली बाइक एटलस पेश करने के लिए तैयार है

Last Updated- June 04, 2026 | 12:12 AM IST
TVS

देश में प्रीमियम बाइक श्रेणी का नया इतिहास रचते हुए टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने प्रतिष्ठित ब्रिटिश मोटरसाइकल ब्रांड नॉर्टन मोटरसाइकल का विनिर्माण अपनी होसुर इकाई में शुरू कर दिया है। इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों के अनुसार कंपनी दो महीने के भीतर भारत में अपनी पहली बाइक एटलस पेश करने के लिए तैयार है।

उम्मीद है कि एटलस एडवेंचर बाइक कंपनी की आगामी पेशकशों में सबसे सुलभ मॉडलों में से एक होगी। बताया जा रहा है कि इसका वजन लगभग 200 किलोग्राम है और यह 585 सीसी पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन से चलेगी। नॉर्टन मैनक्स आर जल्द ही कई वैश्विक बाजारों में भी पेश की जाएगी, जो नॉर्टन मोटरसाइकल के सोलिहुल कारखाने में टीवीएस युग के तहत पूरी तरह से तैयार, विकसित और इंजीनियर की गई पहली बाइक है।

कंपनी द्वारा अपनी महत्वाकांक्षी पुनरुत्थान रणनीति तैयार करने और इटली के मिलान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय दो-पहिया वाहनों की वार्षिक प्रदर्शनी ईआईसीएमए में चार नई बाइक – मैनक्स आर, मैनक्स, एटलस और एटलस जीटी प्रदर्शित करने के एक साल से अधिक समय बाद ऐसा किया जा रहा है।

नॉर्टन मोटरसाइकल में ब्रिटिश मोटरसाइक्लिंग की सबसे समृद्ध और सबसे प्रसिद्ध विरासत में से एक शामिल है, जिसका इतिहास लगभग 128 वर्ष पुराना है। यह ब्रांड साल 2020 में टीवीएस मोटर के हाथों में आया। अधिकांश ब्रिटिश इसे अपनी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।

Advertisement
First Published - June 4, 2026 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement