facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple: ‘iCloud’ आधारित प्रणाली में उपयोगकर्ताओं के आंकड़ें पूरी तरह से सुरक्षित होंगे

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:58 PM IST
iCloud

निजता की सुरक्षा पर और अधिक जोर देते हुए एप्पल (Apple) ने कहा है कि उसकी क्लाउड आधारित वैश्विक ‘स्टोरेज’ प्रणाली iCloud पर उपयोगकर्ताओं ने जो भी आंकड़े रखे हैं उनमें से लगभग पूरे आंकड़ों को वह पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने की पेशकश करेगी। कूटबद्ध रखे गये इन आंकड़ों तक संबंधित पक्षों को छोड़कर किसी की पहुंच नहीं होगी। कंपनी के इस कदम से हैकर, जासूसों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए उपयोगकर्ताओं की संवदेशील जानकारियां हासिल करना बहुत कठिन हो जाएगा। 

एप्पल की ‘आईमैसेज’ और ‘फेसटाइम’ संवाद सेवाएं एक छोर से दूसरे छोर तक पूरी तरह से कूटबद्ध रूप में होती हैं। अपने उपकरणों को ‘अनलॉक’ करने को लेकर एफबीआई समेत अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ कंपनी की नोकझोंक भी हो चुकी है। 

यह भी पढ़े: iPhone यूजर्स को महंगा पड़ सकता है ब्लू टिक, 8 की जगह देने होंगे 11 डॉलर

हालांकि ग्राहक एप्पल की ‘आईक्लाउड’ सेवा पर जो भी आंकड़े रखते हैं (तस्वीर, वीडियो और चैट समेत) उन्हें कूटबद्ध रूप में नहीं रखा जाता और इस वजह से ये आंकड़े उतने सुरक्षित नहीं होते। कंपनी ने कहा कि ‘आईक्लाउड’ के लिए आधुनिक आंकड़ा संरक्षण सुविधा अमेरिका के उपभोक्ताओं को इस वर्ष के अंत तक और अन्य देशों के लोगों को 2023 की शुरुआत में मिलने लगेगी। 

Advertisement
First Published - December 8, 2022 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement