facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वाहन कंपनियों की बढ़ी चिंता! अगस्त में 5% घटी कारों की बिक्री…इन्वेंट्री में हुआ इजाफा, जानें क्या है वजह

Advertisement

अगस्त के दौरान देशभर में कुल 309,053 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि अगस्त 2023 में यह संख्या 323,720 थी।

Last Updated- September 05, 2024 | 11:28 AM IST
car loan

Car Sales in August: देश में गाड़ियों की बिक्री में कमी से वाहन कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। भारत में यात्री वाहन की रिटेल बिक्री में अगस्त में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत घट गई। उद्योग संगठन फाडा (FADA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फाड़ा की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 309,053 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि अगस्त 2023 में यह संख्या 323,720 थी।

कारों की बिक्री में कमी का कारण?

बता दें कि ग्राहक खरीद में देरी समेत उपभोक्ताओं के खराब सेंटीमेंट और लगातार भारी बारिश के कारण देश में कारों की बिक्री अगस्त में घटी है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘‘ त्यौहारी मौसम के बावजूद बाजार पर काफी दबाव बना हुआ है… वाहन अब 70-75 दिन तक गोदाम में रखे रहते हैं… और ‘इन्वेंट्री’ कुल 7.8 लाख वाहनों की है, जिसका मूल्य 77,800 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने कहा कि स्थिति पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, पी.वी. मूल उपकरण निर्माता (OEM) मासिक आधार पर डीलर को भेजे जाने वाले सामानों की संख्या में वृद्धि कर रहे हैं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो रही है।

सिंघानिया ने कहा, ‘‘ फाडा सभी बैंकों तथा एनबीएफसी से तत्काल हस्तक्षेप करने और अत्यधिक ‘स्टॉक’ रखने वाले डीलर को दिए जाने वाले फाइनेंस को नियंत्रित करने का आग्रह करता है।’’ उन्होंने कहा कि इन डीलर को भी अपनी वित्तीय स्थिति की रक्षा के लिए अतिरिक्त ‘स्टॉक’ रखना बंद करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement