facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

10-15 फीसदी दर से बढ़ेगा वाहन कलपुर्जा उद्योग !

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 10:42 PM IST
Navratri sale 2025 Offer
BS

भारत का वाहन कलपुर्जा उद्योग वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 10-15 फीसदी बढ़ सकता है। भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) ने सोमवार को यह उम्मीद जताई।

एक्मा ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में मंदी की आशंका के बीच घरेलू और निर्यात बाजार दोनों की मांग के चलते आगामी वित्त वर्ष में वृद्धि की उम्मीद है। वाहन कलपुर्जा उद्योग का कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 में 23 फीसदी की वृद्धि के साथ 56.5 अरब डॉलर रहा था।

उद्योग के चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 में इसमें 15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। अमेरिका और यूरोप के प्रमुख पश्चिमी बाजार इलेक्ट्रिक वाहन अपना रहे हैं, जिसके चलते घरेलू कलपुर्जा उद्योग को भारत में पेट्रोल-डीजल इंजन (आईसीई) के लिए कलपुर्जों के विनिर्माण से लाभ होगा।

एक्मा के महानिदेशक विन्नी मेहता ने दिल्ली में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) तक हमारा निर्यात और आयात वास्तव में बेहतर तरीके से संतुलित रहा। दोनों 15.1 अरब डॉलर है।’ उन्होंने कहा, ‘हम यूरोप और अमेरिका में मंदी को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों से सावधान हैं।

इसके बावजूद घरेलू बाजारों में तेजी के चलते हमारा निर्यात और आयात तेज गति से बढ़ रहा है।’ मेहता ने वित्त वर्ष 2023-24 के परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हम निश्चित रूप से 10-15 फीसदी की सीमा में बढ़ेंगे।’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement