facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के टैक्सी बाजार में वियतनाम के विनग्रुप की एंट्री, NCR में शुरू हुई ‘ग्रीन SM’ EV कैब

Advertisement

वियतनाम के विनग्रुप ने एनसीआर में 'ग्रीन एसएम' नाम से ऑल-इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू की है, जो बेहतरीन सुविधाओं और आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है

Last Updated- June 06, 2026 | 1:46 AM IST
Vingroup Green
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: Vingroup Green

वियतनाम के समूह विनग्रुप ने आज ग्रीन एसएम की शुरुआत करते हुए भारत के टैक्सी बाजार में प्रवेश किया। इसके वाहन बेड़े में केवल इलेक्ट्रिक कारें होंगी और ड्राइवर वेतन पर रखे जाएंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक पहले चरण में ग्रीन एसएम अपनी सेवाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के प्रमुख इलाकों में शुरू करेगी और इसमें विनफास्ट के लिमो ग्रीन मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी अपनी सेवा का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाएगी। विनग्रुप की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी विनफास्ट ने पिछले साल वीएफ 6, वीएफ 7 और वीएफ एमपीवी 7 पेश करते हुए भारत में प्रवेश किया था। लिमो ग्रीन, वीएफ एमपीवी 7 का ही मॉडल है जिसका इस्तेमाल कैब सेवा के लिए किया जाता है।

ग्रीन एसएम ने कहा, ‘यात्रियों की यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए हर गाड़ी में पीने का पानी, वेट टिश्यू और जरूरी सुविधाएं दी गई हैं।’ साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गाड़ी में अंदर और बाहर दोनों तरफ कैमरे लगे हैं। कंपनी ने बताया कि ग्रीन एसएम ऐप अब उन कुछ इलाकों में लाइव हो गई है जहां कैब सेवा शुरू कर दी गई है।

ग्रीन एसएम ने कहा कि इस नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए वह 5 जून से 11 जून के बीच किसी भी राइड पर 50 प्रतिशत (250 रुपये तक) की छूट दे रही है।

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 1:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement