facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में विनफास्ट का बड़ा कदम: पुरानी बैटरियों से बनेगी नई ऊर्जा, बनाएगा सर्कुलर इकोसिस्टम

Advertisement

विनफास्ट और बैटएक्स एनर्जीज की साझेदारी से भारत में सर्कुलर ईवी बैटरी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:08 PM IST
VinFast India EV plans
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए भारत की बैटएक्स एनर्जीज के साथ समझौता किया है। यह सौदा विनफास्ट के भारतीय परिचालन के लिए स्थानीय और बैटरी वैल्यू चेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही, इस करार में उसकी आगामी तूतुकुडी फैक्ट्री और बिक्री बाद की सेवाएं शामिल हैं।

इस समझौते के तहत बैटएक्स एनर्जीज खत्म हो चुकीं बैटरियों से लीथियम, कोबाल्ट और निकल जैसी महत्त्वपूर्ण सामग्री निकालने का काम करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें बैटरी उत्पादन चक्र में फिर से शामिल किया जाए। इस कदम का उद्देश्य बैटरी उत्पादन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना और कच्चे माल के खनन पर निर्भरता घटाना है।

दोनों कंपनियों ने कहा कि यह भागीदारी भारत के तेजी से विकसित होते ईवी तंत्र के अनुरूप है। इससे दोनों देशों के सर्कुलर अर्थव्यवस्था से जुड़े समाधानों को ताकत मिलेगी। इस साझेदारी से पुरानी बैटरी के दुबारा इस्तेमाल, शहरी खनन और कच्चे माल की सुलभता की राह भी आसान हुई है।

विनफास्ट एशिया के मुख्य कार्याधिकारी फाम सान चाऊ ने कहा, ‘बैटएक्स एनर्जीज के साथ यह साझेदारी भारत में स्थायी, सर्कुलर बैटरी इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में सार्थक कदम है। बैटएक्स के साथ काम करके हमारा लक्ष्य संसाधन निर्भरता घटाना, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का समर्थन करना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में जिम्मेदार नवाचार के लिए नया मानदंड कायम करना है।’

बैटएक्स एनर्जीज के मुख्य कार्याधिकारी उत्कर्ष सिंह ने कहा, ‘ईवी बैटरियों के लिए टिकाऊ ऐंड-ऑफ लाइफ सॉल्युशन के जरिये हम ऐसे बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं जो उद्योग के साथ विकसित हो सके और पर्यावरणीय के चिर प्रभाव पैदा कर सके।’

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब विनफास्ट भारत में अपनी योजनाओं में तेजी ला रही है। कंपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी-वीएफ 6 और वीएफ 7 उतारने की तैयारी कर रही है, साथ ही अपने तमिलनाडु संयंत्र में परिचालन का भी विस्तार कर रही है।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement