facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

VinFast भारत से नेपाल, श्रीलंका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका को करेगी इलेक्ट्रिक SUV का निर्यात

Advertisement

यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अनुकूल सरकारी नीतियों और बढ़ते बाजार पहुंच के दम पर वाहन के वैश्विक निर्यातक के रूप में तेजी से उभर रहा है।

Last Updated- July 20, 2025 | 10:13 PM IST
VinFast
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टेस्ला ने देश में भले ही अपना पहला शोरूम खोला हो लेकिन भारत में उसकी शुरुआत धीमी रही है। इस बीच वियतनाम की प्रतिस्पर्धी कंपनी विनफास्ट तमिलनाडु के तूत्तुक्कुडि में अपने 2 अरब डॉलर के संयंत्र के उद्घाटन से कुछ दिन पहले ही ‘मेक इन इंडिया’ पहल को वैश्विक स्तर पर ले जाती दिख रही है। कंपनी के एक शीर्ष अ​धिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दिग्गज की भारतीय इकाई को पहले ही नेपाल, श्रीलंका, पश्चिम एशिया और अफ्रीका से निर्यात ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।

यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अनुकूल सरकारी नीतियों और बढ़ते बाजार पहुंच के दम पर वाहन के वैश्विक निर्यातक के रूप में तेजी से उभर रहा है। देश के मूल उपकरण विनिर्माताओं ने वित्त वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 7,65,000 वाहनों का निर्यात किया, जो वित्त वर्ष 2024 में निर्यात किए गए 6,72,000 वाहन से 14 फीसदी अधिक है। विनफास्ट के तूत्तुक्कुडि संयंत्र से इस महीने के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है और आगामी त्योहारी सीजन तक वाहनों की आपूर्ति चालू हो सकती है।

विनफास्ट एशिया के मुख्य कार्या​धिकारी फाम सान चाऊ ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘भविष्य में बाजार की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपने संयंत्र की क्षमता बढ़ाएगी। हमें पहले ही पड़ोसी देशों नेपाल, श्रीलंका और पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका से निर्यात के कुछ ऑर्डर मिल चुके हैं। आगे की जानकारी उचित समय पर घोषित की जाएगी।’ हालांकि विनफास्ट ने अपने संयंत्र में उत्पादन शुरू करने की तारीख अभी तय नहीं की है लेकिन सूत्रों का कहना है कि तूत्तुक्कुडि हवाईअड्डे पर नए टर्मिनल बिल्डिंग शुरू होने के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है।

भारतीय विमानपत्तन प्रा​धिकरण के सूत्र के अनुसार नई टर्मिनल बिल्डिंग 27 जुलाई को चालू हो सकती है। पिछले हफ्ते विनफास्ट की सहायक कंपनी विनफास्ट ऑटो इंडिया ने भारत में अपनी दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी वीएनफ 7 और वीएनफ 6 के लिए बुकिंग शुरू कर दी। ग्राहक विनफास्ट शोरूम या इसकी वेबसाइट पर 21,000 रुपये में वाहन की बुकिंग करा सकते हैं। वाहन की आपूर्ति अगस्त तक होने की उम्मीद है। कंपनी ने तूत्तुक्कुडि संयंत्र में अगले 5 साल में 2 अरब डॉलर तक के निवेश की बात कही है। संयंत्र की उत्पादन क्षमता सालाना 1.50 लाख वाहन की होगी।

भारत सरकार विभिन्न पहलों जैसे फेम, पीएम ई-ड्राइव और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से कार विनिर्माताओं को 2030 तक निर्यात हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 फीसदी करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वर्तमान में निर्यात का योगदान करीब 14 फीसदी है।

निर्यात में मारुति सुजूकी की 43 फीसदी और ह्युंडै मोटर की 21 फीसदी हिस्सेदारी है। मारुति ने पिछले वित्त वर्ष में 3,32,585 वाहन का निर्यात किया था। ह्युंडै मोटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2025 में 1,63,386 कारों का निर्यात किया। 

Advertisement
First Published - July 20, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement