facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में iPhone नहीं, Vivo Y29 5G बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

Advertisement

काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही के दौरान भारत में बिकने वाले शीर्ष 10 फोन में से तीन फोन इसी कंपनी के हैं।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:26 PM IST
Vivo

ऐपल का आईफोन 16 भले ही दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन हो और कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शीर्ष 10 मॉडलों में से आधे मॉडल ऐपल के हों, लेकिन भारत में यह ​खिताब चीनी मोबाइल विनिर्माता वीवो के वाई29 5जी मॉडल (शुरुआती कीमत लगभग 13,999 रुपये) के पास है, जिसे पिछले दिसंबर में पेश किया गया था। काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही के दौरान भारत में बिकने वाले शीर्ष 10 फोन में से तीन फोन इसी कंपनी के हैं।

क्यूपर्टिनो की कंपनी-ऐपल- भले ही देश से अपने स्मार्टफोन की बड़ी निर्यातक हो, लेकिन आईफोन 16 भारत में पांचवा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन और आईफोन 15 कैलेंडर वर्ष 25 की पहली तिमाही में आठवें स्थान पर है। लेकिन शीर्ष 10 फोन में उसके फोन ही ऐसे थे जिनकी प्रीमियम कीमत 30,000 रुपये से अधिक थी और बावजूद उसने कीमत के प्रति सजग बाजार में जगह बनाई।

Also Read: केंद्र सरकार ने NPS सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए UPS में अतिरिक्त लाभ की घोषणा की

वै​श्विक बाजार में वीवी के फोन शीर्ष 10 की सूची में नहीं हैं और केवल श्याओमी का रेडमी 14सी 4जी ही इस सूची में आठवें स्थान पर एकमात्र चीनी ब्रांड है। फिर भी इसके विपरीत भारत में इसी तिमाही के दौरान भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद चीनी कंपनियों का दबदबा कायम रहा और शीर्ष 10 फोन मॉडल में से सात वीवो, ओपो, श्याओमी और रियलमी के रहे।

Also Read: FY25 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.5% पर मजबूत, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आशाजनक संकेत

हालांकि दक्षिण कोरिया की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सैमसंग ऐसी बड़ा कंपनी है जिसके चार फोन मॉडल कैलेंडर वर्ष 25 पहली तिमाही के दौरान वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक बिकने वाले शीर्ष 10 में शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement