facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Volkswagen Group की Skoda ला रही कॉम्पैक्ट SUV, नाम बताने पर मिलेगा ईनाम; EV मार्केट में भी उतरने का प्लान

Advertisement

Skoda compact SUV India launch: Škoda Auto India का लक्ष्य 2026 तक भारत में सालाना 100,000 स्कोडा वाहन बेचना, 2030 तक सबसे ज्यादा बिकने वाला यूरोपीय ब्रांड बनना है।

Last Updated- February 27, 2024 | 7:15 PM IST
Skoda India

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी स्कोडा ऑटो (Škoda Auto India) ने आज बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि उनकी कंपनी 2025 की पहली छमाही में भारत में कॉम्पैक्ट SUV पेश करने जा रही है। 4 मीटर लंबी इस स्कोडा SUV कार की लॉन्चिंग को लेकर ऐलान करते हुए ग्लोबल CEO क्लॉस जेलमर (Klaus Zellmer) ने आज यानी 27 फरवरी को कहा कि कंपनी के लिए भारत सबसे आशाजनक वृद्धि वाला बाजार है और यह स्कोडा के अंतरराष्ट्रीय विस्तार (internationalisation) में अहम भूमिका निभाएगा।

भारत में Kushaq और Slavia के बाद SUV का ऐलान

स्कोडा ऑटो इंडिया ने आज कुशाक (Kushioaq) और स्लाविया (Slavia) के बाद देश में अपने प्रोडक्ट के अगले फेज के रूप में एक नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने का ऐलान किया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘Škoda Auto ने भारत में अपने नए युग की शुरुआत की है। इस यात्रा को मुख्य रूप से चलाने वाला ड्राइवर भारत में मैन्युफैक्चर्ड कॉम्पैक्ट SUV होगी, जो अगले साल लॉन्च होगी।

नाम के बदले मिलेगा अवॉर्ड

कंपनी ने कहा कि आपके पास इस SUV कार का नाम रखने के लिए मौका है औप इस कार का नाम रखकर इस लॉन्चिंग में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके साथ एक शर्त भी रखी है। उसने कहा कि वह नाम 1-2 अक्षरों वाला होना चाहिए जो K से शुरू हो और Q पर ख़त्म हो। आप ऐसे नाम को सुझाने के लिए एंट्री को सबमिट कर सकते हैं। अगर वह नाम कंपनी एक्सेप्ट करती है तो उसके बदले आपको अवॉ़र्ड भी दिया जाएगा।

कंपनी के CEO क्लॉड जेलमर (Klaus Zellmer) ने भारत के लिए कंपनी की रूपरेखा का जिक्र करते हुए कहा कि स्कोडा एक साल के भीतर भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कदम रखेगी और बाजार में अपना इलेक्ट्रिक वाहन (EV) भी लेकर आएगी।

भारत को लेकर काफी उम्मीद

उन्होंने कहा, ‘यूरोप एक मुख्य बाजार के रूप में अहम है लेकिन हमारा रणनीतिक ध्यान एक नई अंतरराष्ट्रीय बुनियाद तैयार करने पर है ताकि हम दो मजबूत पैरों पर खड़े हो सकें।’

स्कोडा ऑटो इंडिया वर्ष 2030 तक भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 5 फीसदी तक ले जाना चाहती है। CEO ने कहा कि भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट SUV उतारने की योजना है जिसे एक साल के भीतर पेश किया जाएगा।

क्या है Skoda India का लक्ष्य?

कंपनी ने बयान में कहा कि स्कोडा का लक्ष्य 2026 तक भारत में सालाना 100,000 स्कोडा वाहन बेचना, 2030 तक सबसे अधिक बिकने वाला यूरोपीय ब्रांड बनना और क्षेत्र के लिए अपनी जिम्मेदारी के तहत सभी फोक्सवैगन ग्रुप ब्रांडों के लिए 5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।

SUV सेगमेंट की गाड़ियों के अलावा स्कोडा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगेमंट पर भी फोकस कर रही है। कंपनी अपनी वैश्विक ईवी एन्याक (Enyaq) की भारत में टेस्टिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। एन्याक के इस साल के अंत में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement