facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Volvo को इलेक्ट्रिक कारों के दम पर इस साल रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

Advertisement

सी40 रिचार्ज भारत में वोल्वो का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा। इसके पहले कंपनी ने गत वर्ष अगस्त में एक्ससी40 मॉडल को भारत में उतारा था।

Last Updated- June 14, 2023 | 4:34 PM IST
Volvo

स्वीडन की लग्जरी वाहन कंपनी वोल्वो कार्स को इस साल भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के दम पर रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने की उम्मीद है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40 रिचार्ज को भारत में पहली बार पेश किया है।

इसे अगस्त में औपचारिक रूप से बिक्री के लिए जारी किया जाएगा और सितंबर से आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। सी40 रिचार्ज भारत में वोल्वो का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा। इसके पहले कंपनी ने गत वर्ष अगस्त में एक्ससी40 मॉडल को भारत में उतारा था।

वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने बुधवार को पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि इन इलेक्ट्रिक कारों के दम पर भारत में बिक्री आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत अच्छी रही है और हमें पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस साल बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।’’

मल्होत्रा ने कहा कि आपूर्ति से जुड़ी समस्या अब भी कुछ हद तक बनी हुई है लेकिन वोल्वो को वर्ष 2018 का अपना रिकॉर्ड बिक्री स्तर वर्ष 2023 में पार कर जाने की उम्मीद है। वोल्वो ने वर्ष 2018 में सर्वाधिक 2,600 वाहन बेचे थे। लेकिन वर्ष 2022 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,800 ही रहा था। मल्होत्रा ने कहा कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति से जुड़ी समस्या अबतक कायम है जिसकी वजह से मांग के अनुरूप वाहनों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में बुकिंग से लेकर आपूर्ति तक की औसत प्रतीक्षा अवधि तीन महीने की है।

हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक कारों की मौजूदगी से वोल्वो को भारत में अपना बिक्री रिकॉर्ड बेहतर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘नए मॉडल की पेशकश से हमें उम्मीद है कि हम नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने में सफल रहेंगे।’’

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 4:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement