facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Volvo को उम्मीद, ऑटो इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहेगा त्योहारी सीजन

Advertisement

वोल्वो कार इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार और आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) कार के बीच कीमत में धीरे-धीरे समानता देखी जा रही है।

Last Updated- September 05, 2023 | 5:17 PM IST
Volvo

आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति में सुधार और सकारात्मक आर्थिक धारणा के बीच स्वीडन की कार कंपनी वोल्वो (Volvo) को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान वाहन उद्योग का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है।

वोल्वो कार इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार और आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) कार के बीच कीमत में धीरे-धीरे समानता देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : August Auto Sales: वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 9 प्रतिशत बढ़ी, FADA ने जारी किए आंकड़े

वोल्वो कार इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमने पिछले दो साल में वैश्विक महामारी का सामना किया। फिर हमारे सामने आपूर्ति (श्रृंखला) संबंधी चुनौतियां पेश हुईं। इस वर्ष, सब सामान्य लग रहा है… यदि आप समग्र अर्थव्यवस्था को देखें, तो आमतौर पर बहुत सकारात्मक है। मुझे लगता है कि यह (त्योहार का मौसम) वास्तव में अच्छा होना चाहिए।’’

कंपनी ने सोमवार को अपनी पहली ग्राउंड अप इलेक्ट्रिक कार जी40 रिचार्ज को 61.25 लाख रुपये (कर के अलावा) की शुरुआती कीमत पर बाजार में पेश किया। कंपनी के मुताबिक, नए इलेक्ट्रिक वाहन की बुकिंग मंगलवार से खासतौर पर ऑनलाइन शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : वोल्वो कार को 2023 में अधिक बिक्री की उम्मीद

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 5:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement