facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Whatsapp ने फरवरी में भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानें क्या आपके अकाउंट पर भी लग गया है ताला !

Advertisement

Whatsapp ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था।

Last Updated- April 02, 2023 | 10:10 AM IST
After Disappearing Messages, now these 4 updates will come in WhatsApp, third most amazing

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले ऐप ‘Whatsapp’ ने फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया, जो उससे पिछले महीने में प्रतिबंधित खातों की संख्या से काफी अधिक है। Whatsapp ने भारत के बारे में अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

Whatsapp ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। उपयोगकर्ता सुरक्षा संबंधी इस रिपोर्ट में उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों और उनपर Whatsapp की ओर से की गई कार्रवाई का ब्यौरा दिया गया है। साथ ही ऐप के दुरुपयोग को रोकने के लिए Whatsapp की तरफ से की गई एहतियाती कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गई है।

Whatsapp के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘नवीनतम मासिक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने फरवरी के महीने में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया।’ किसी भारतीय खाते की पहचान +91 फोन नंबर के माध्यम से की जाती है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘एक फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 के बीच 4,597,400 Whatsapp खातों पर प्रतिबंध लगाया गया। इनमें से 1,298,000 खातों को उपयोगकर्ताओं की ओर से कोई शिकायत मिलने से पहले ही एहतियात के तौर पर प्रतिबंधित किया गया।’

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के दौरान 2,804 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं और 504 खातों पर “कार्रवाई” की गई। प्राप्त हुई कुल रिपोर्टों में से 2,548 में ‘प्रतिबंध की अपील’ की गई थी, जबकि अन्य शिकायतें अकाउंट सपोर्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट, सुरक्षा और अन्य मुद्दों से संबंधित थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हम प्राप्त हुई सभी शिकायतों का जवाब देते हैं। केवल उन शिकायतों का जवाब नहीं दिया जाता जो हूबहू पिछली शिकायत जैसी होती हैं।’ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियम के तहत (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना अनिवार्य होता है। इस रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई का विवरण होता है। अतीत में नफरत भरे भाषणों, गलत सूचना और फर्जी खबरों को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों की आलोचना होती रही है।

Advertisement
First Published - April 2, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement