facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब WhatsApp पर मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस! ‘Plus’ फीचर्स से चैटिंग बनेगी और मजेदार

Advertisement

WhatsApp का नया पेड प्लान यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन देगा, जबकि बेसिक फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे।

Last Updated- April 22, 2026 | 12:59 PM IST
Whatsapp
Representative image

WhatsApp Update: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नए पेड सब्सक्रिप्शन फीचर ‘WhatsApp Plus’ की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्विस फिलहाल सीमित एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे व्यापक स्तर पर रोलआउट किया जा सकता है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी जो यूजर्स ज्यादा कस्टमाइजेशन और नए टूल्स चाहते हैं, वही इसका फायदा उठा सकेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि सामान्य मैसेजिंग, कॉलिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी प्राइवेसी सुविधाएं सभी यूजर्स के लिए पहले की तरह जारी रहेंगी।

प्रीमियम स्टिकर और एनिमेटेड इफेक्ट्स

इस प्लान में यूजर्स को प्रीमियम स्टिकर पैक्स मिलेंगे, जिन्हें वे स्टिकर स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। कुछ स्टिकर्स में एनिमेटेड इफेक्ट्स भी होंगे, जो चैट के दौरान स्क्रीन पर दिखेंगे और रिसीवर को भी नजर आएंगे, चाहे उसके पास सब्सक्रिप्शन हो या नहीं।

थीम और कलर कस्टमाइजेशन

सब्सक्राइबर्स को करीब 18 नए कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनसे वे ऐप का पूरा लुक बदल सकेंगे। एक बार चुना गया रंग पूरे इंटरफेस पर लागू हो जाएगा और डिफॉल्ट ग्रीन थीम की जगह नया डिजाइन दिखेगा।

कस्टम ऐप आइकन का विकल्प

यूजर्स WhatsApp के ऐप आइकन को भी अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। इसके लिए 14 नए डिजाइन दिए जाएंगे, जिनमें ग्लिटर, कॉस्मिक, पेस्टल और मिनिमल स्टाइल शामिल हैं।

20 चैट्स तक पिन करने की सुविधा

प्रीमियम यूजर्स एक साथ 20 चैट्स को पिन कर सकेंगे। अभी यह सीमा सिर्फ तीन चैट्स तक है। इससे ज्यादा चैट्स संभालने वालों के लिए जरूरी बातचीत ऊपर रखना आसान होगा।

एक्सक्लूसिव रिंगटोन और सेटिंग्स कंट्रोल

इस प्लान में 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन मिलेंगी। साथ ही यूजर्स एक साथ कई चैट्स पर थीम और नोटिफिकेशन सेटिंग्स लागू कर सकेंगे, जिससे सभी चैट्स ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएंगी।

कीमत और उपलब्धता

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सब्सक्रिप्शन की कीमत यूरोप में करीब 2.49 यूरो प्रति माह हो सकती है। अलग-अलग देशों में कीमत अलग हो सकती है। प्लान ऑटो-रिन्यूअल के साथ आएगा और कुछ यूजर्स को ट्रायल का विकल्प भी मिल सकता है।

बेसिक फीचर्स पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी ने साफ किया है कि इस नए प्लान से ऐप के सामान्य इस्तेमाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जो यूजर्स सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह सभी जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल करते रहेंगे।

Advertisement
First Published - April 22, 2026 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement