facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp Voice Status: ऑडियो स्टेटस फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज

Advertisement

WhatsApp Voice Status: आज WhatsApp की तरफ से एक स्टेटस लगाया गया था, जिसे शायद आपने भी देखा होगा। WhatsApp ने अपने स्टेटस के माध्यम से यूजर्स को रोलआउट | WhatsApps Voice Stat

Last Updated- June 15, 2023 | 7:41 PM IST
New update may come soon in WhatsApp Channels! Know what will be the benefit

रोज की तरह आज सुबह भी आप जब उठे होंगे, तो आपने सबसे पहले अपना WhatsApp खोलकर जरूर देखा होगा। मगर आज सबकुछ पहले जैसा नहीं था। आज WhatsApp की तरफ से एक स्टेटस लगाया गया था, जिसे शायद आपने भी देखा होगा। WhatsApp ने अपने स्टेटस के माध्यम से यूजर्स को रोलआउट किए गए एक नए फीचर ‘Voice Status’ की जानकारी दी। हालांकि इसकी भाषा इंग्लिश थी, इस कारण हो सकता है कि कई यूजर्स को यह आसानी से समझ नहीं आया होगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं क्या है Voice Status फीचर।

अब WhatsApp पर लगा सकेंगे ऑडियो स्टेटस

WhatsApp की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसका स्टेटस अपडेट फीचर है। अब तक यूजर्स टैक्स, फोटो और वीडियो (30 second) को स्टेटस पर लगा सकते थे। यूजर्स काफी समय से स्टेटस में ऑडियो सपोर्ट की कमी महसूस कर रहे थे। WhatsApp ने आज ‘Voice Status’ फीचर को पेश कर दिया। यह फीचर यूजर्स को उनके स्टेटस अपडेट के रूप में 30 सेकंड तक के ऑडियो मैसेज को रिकॉर्ड करने और शेयर करने में सक्षम बनाता है। रेगुलर स्टेटस की ही तरह, रिकॉर्ड किया गया ऑडियो मैसेज आपके स्टेटस पर तब तक बना रहेगा जब तक कि आप उसे हटा नहीं देते।

WhatsApp Voice Status: Audio Status feature launched, how to use it

इन स्टेप को फॉलो कर लगाएं ऑडियो स्टेटस

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें।
  • अपने WhatsApp होम स्क्रीन पर, स्टेटस टैब पर क्लिक करें।
  • अपने स्टेटस विंडो के नीचे, पेंसिल आइकन टैप करें।
  • अब, माइक के आइकन पर टैप करें और फिर अपना ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड करें।
  • जब आप अपना ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड कर लें, तो अपने स्टेटस को पोस्ट करने के लिए तीर के आइकन पर टैप करें।

रिकॉर्ड किए गए ऑडियो मैसेज को आप अपने स्टेटस पर पोस्ट करने से पहले सुन सकते हैं। और यदि आप इसे पोस्ट करने के बारे में अपना विचार बदलते हैं तो इसे डिलीट भी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement