facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Jio की मदद से सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ला रही चिपमेकर कंपनी! कीमत सिर्फ 99 डॉलर

Advertisement

Affordable 5G Smartphone: Qualcomm एक नया चिपसेट बनाने में जुटी है जो इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक बाजार में दस्तक दे सकता है।

Last Updated- February 27, 2024 | 3:42 PM IST
Qualcomm

Affordable 5G Smartphone: अमेरिकी चिपमेकर कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) के साथ मिलकर एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। क्वालकॉम एक नया चिपसेट बनाने में जुटी है जो इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक बाजार में दस्तक दे सकता है। इस चिप की मदद से कंपनी एक ऐसा ‘किफायती’ स्मार्टफोन बाजार में पेश सकती है जो 5G पर चलेगा। किफायती इसलिए क्योंकि इस स्मार्टफोन की कीमत 99 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) से भी कम हो सकती है। मनीकंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

2G यूजर्स के 5G में शिफ्ट होने की संभावना

मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में क्वालकॉम के एक टॉप अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि लेटेस्ट चिपसेट भारत में 2G यूजर्स को 5G में शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया, “क्वालकॉम स्मार्टफोन को डेवलप और लॉन्च करने के लिए भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस जियो और मूल उपकरण निर्माताओं (OEM) के साथ भी काम कर रहा है। क्वालकॉम के अधिकारियों ने कहा कि गीगाबिट 5G स्मार्टफोन डिवाइस 5G स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर का सपोर्ट करेगा, जो Jio वर्तमान में पेश कर रहा है।

Also read: Ford फैंस के लिए खुशखबरी! कंपनी फिर करेगी इंडियन कार मार्केट में एंट्री, इस बार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट पर फोकस

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में Qualcomm ने दी जानकारी

क्वालकॉम के SVP और हैंडसेट के जनरल मैनेजर क्रिस पैट्रिक (Chris Patrick) ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के मौके पर मनीकंट्रोल को बताया कि गीगाबिट 5G स्मार्टफोन SA-2Rx क्षमता का उपयोग करके एक समर्पित कम लागत वाले प्रोसेसर द्वारा ऑपरेट होगा, जो 5G नेटवर्क पर गीगाबिट स्पीड देने में सक्षम है।” MWC 2024 का आयोजन 26 से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में किया जा रहा है।

Reliance ने पहले ही Qualcomm के साथ साझेदारी की थी घोषणा

अगस्त 2022 में, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 45वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए 5G प्रोडक्ट डेवलप करने के लिए रिलायंस जियो और क्वालकॉम के बीच साझेदारी की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement