facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk का X ठप्प! Cloudflare और ChatGPT में भी आई तकनीकी खराबी, यूजर्स परेशान

Advertisement

इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर देने वाली कंपनी Cloudflare में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण Elon Musk की X और OpenAI की ChatGPT सेवाएं हुईं प्रभावित

Last Updated- November 18, 2025 | 7:05 PM IST
Elon Musk’s platform X
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मंगलवार को Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) और इंटरनेट की कई बड़ी सेवाओं में एक बड़ी तकनीकी खराबी देखने को मिली, जिससे हजारों यूजर्स प्रभावित हुए। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, X पर मंगलवार सुबह 6:51 am ET तक 5,600 से अधिक समस्याओं की सूचना मिली थी। बता दें कि Downdetector यूजर्स द्वारा दर्ज की गई समस्याओं के आधार पर ये आंकड़े जुटाता है।

Also Read: ‘AI पर कभी आंख मूंदकर भरोसा न करें’, गूगल के CEO सुंदर पिचाई की चेतावनी, कहा: फूट सकता है AI ‘बबल’

Cloudflare और OpenAI भी प्रभावित

Cloudflare, जो इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर की एक प्रमुख कंपनी है, वह भी तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं था कि यह समस्या X के आउटेज से जुड़ी थी या नहीं, लेकिन बाद की रिपोर्ट्स से पता चला कि Cloudflare में आई व्यापक तकनीकी खराबी ने ही कई सेवाओं को प्रभावित किया।

Cloudflare के स्टेटस पेज ने करीब 6:40 am ET पर समस्या की जांच शुरू करने की बात कही। कंपनी के शेयर प्रीमार्केट ट्रेड में 4.1% तक गिर गए। कंपनी ने कहा, “हम पूरे प्रभाव को समझने और इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे। इसी तरह, OpenAI के लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT के लिए भी 294 आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गईं।

हालिया जानकारी के अनुसार, Cloudflare में आई व्यापक खराबी ही X और ChatGPT सहित कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं के डाउन होने का मुख्य कारण थी, क्योंकि ये सेवाएं Cloudflare के नेटवर्क पर निर्भर करती हैं।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement