facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

न्यूज आर्टिकल के लिंक वाले ट्वीट्स से हेडलाइंस हटा सकता है X: रिपोर्ट

Advertisement

इस बदलाव का उद्देश्य ट्वीट्स की हाइट को छोटा करना है ताकि ज्यादा ट्वीट को स्क्रीन पर एक साथ देखा जा सके।

Last Updated- August 22, 2023 | 8:46 PM IST
X may remove headlines from tweets with links to news articles: Report

X, जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था, न्यूज डिस्प्ले करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव कर रहा है। जब आप कोई लिंक शेयर करते हैं तो हेडलाइन या टेक्स्ट दिखाने के बजाय, यह केवल आर्टिकल की मेन इमेज डिस्प्ले करेगा। लिंक शेयर करते समय यूजर्स को अपने स्वयं के कैप्शन या समरी जोड़ने की जरूरत होगी। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पोस्ट केवल वेब पते वाली इमेज दिखाएगी। एक्स के मालिक एलन मस्क ने इस बदलाव की पुष्टि की और बताया कि इससे चीजें बेहतर दिखेंगी।

जैसा कि फोर्ब्स ने बताया है, इस बदलाव का उद्देश्य ट्वीट्स की हाइट को छोटा करना है ताकि ज्यादा ट्वीट को स्क्रीन पर एक साथ देखा जा सके। एलन मस्क को लगता है कि यह क्लिकबेट को भी रोक देगा। उनका मानना है कि लेख टाइमलाइन पर बहुत अधिक जगह घेरते हैं। प्लेटफ़ॉर्म एडवटाइजर्स को रिटेन करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो इस समस्या के समाधान के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

यह बदलाव कार्ड फॉर्मेट को भी प्रभावित करता है, जिसे कुछ समय पहले जब कैरेक्टर लिमिट 140 थी, तब लिंक वाले ट्वीट्स को अधिक विवरण दिखाने के लिए बनाया गया था।

इससे पहले, कार्ड फॉर्मेट पब्लिशर को कैरेक्टर लिमिट का उपयोग किए बिना अपने ट्वीट में हेडलाइन, डिस्क्रिप्शन और फोटो शामिल करने की अनुमति देता था। हालांकि, अब जब सीमा एक पोस्ट में 25,000 कैरेक्टर तक बढ़ा दी गई है, तो X चाहता है कि लोग और पब्लिशर सीधे पोस्ट के भीतर एक लेख के बारे में ज्यादा विस्तृत जानकारी डालें।

सोमवार को, मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो जर्नलिस्ट ज्यादा राइटिंग की आजादी चाहते हैं और ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं, उन्हें अपने आर्टिकल सीधे इस प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करना शुरू करना चाहिए!

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement