facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus 5G रिव्यू: सरप्राइज से भरा एक मिड रेंज फोन, खरीदने से पहले जान ले डिटेल्स

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 5:01 PM IST
Real me

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियोमी (Xiaomi) ने साल 2023 की शुरुआत Redmi Note series के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर की है। तीन स्मार्टफोन के इस पैक में सबसे आगे Redmi Note 12 Pro Plus है। यह स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन से समर्थित 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर वाला एक मिड रेंज स्मार्टफोन है।

इस स्मार्टफोन में साथ ही 4980 mAh की बैटरी, 120 वॉट का फास्ट वायर्ड चार्जिंग सॉल्यूशन और HDR10+ और डॉल्बी के समर्थन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट की AMOLED स्क्रीन दी गई है।

डिजाइन

Redmi Note 12 Pro Plus एक मोटा और भारी स्मार्टफोन है। ऐसा लगता है जैसे इसका डिजाइन बाद में सोचा गया है। ऐसा नहीं है कि यह बुरा लगता है लेकिन स्मार्टफोन को देखने में कोई नयापन नहीं लगता है। फोन में एक प्लास्टिक फ्रेम और आगे (गोरिल्ला ग्लास 5) और पीछे की तरफ ग्लास के साथ एक बॉक्सी बॉडी दी गई है। ब्लू कलर वेरिएंट (रिव्यू यूनिट) में बैक ग्लास पर मैट फिनिश है जो इसे फिंगरप्रिंट और स्मज के लिए कम सेंसिटिव बनाता है।

डिस्प्ले और ऑडियो

Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है। स्क्रीन के चारों ओर ऊपर और किनारे के बेज़ल आकार बराबर हैं, लेकिन ऊपर की तरफ से थोड़ा मोटा है।

कैमरा

Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। किसी अन्य मिडरेंज स्मार्टफोन की तरह इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर कम या अधिक रौशनी की स्थिति के बावजूद लगातार प्रदर्शन के साथ अनुभव को बढ़ाता है।

परफॉर्मेंस

MediaTek Dimensity 1080 सिस्टम ऑन चिप द्वारा संचालित Redmi Note 12 Pro Plus प्रदर्शन और पावर का बैलेंस प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन रोजाना इस्तेमाल के काम के लिए अच्छी तरह से काम करता है और गेमिंग तथा मल्टीमीडिया जैसे भारी-भरकम कार्यों को आसानी से संभालता है।

बैटरी

किसी भी स्मार्टफोन में सबसे जरूरी उसकी बैटरी होती है। इस स्मार्टफोन में 4,980 mAh की बैटरी दी गई है, जो 5जी नेटवर्क पर एक दिन तक चल सकती है। यह फोन 120 वॉट के फास्ट-चार्जर के साथ आता है, जो पूरी तरह से खत्म हो चुकी बैटरी को उसकी पूरी क्षमता तक भरने में लगभग 20 मिनट का समय लेता है।

इस्तेमाल करने के बाद प्रतिक्रिया या राय

अब आते है अंतिम पड़ाव पर, जो है इस स्मार्टफोन की कीमत। Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus की 12GB + 256GB स्पेस वाले मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। डिजाइन को छोड़ दिया जाए तो यह फोन सभी मोर्चो पर खड़ा उतरता है। फिर भी, इसे सुपर नोट कहना ज्यादा हो जाएगा क्योंकि फोन किसी भी पैरामीटर पर बेंचमार्क सेट नहीं करता है। हालांकि, कुछ लिमिटेशन के बावजूद Redmi Note 12 Pro Plus में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement