facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Year in review: Nothing Ear (stick) से लेकर Sony Mocopi तक, ये हैं साल 2022 के यूनीक गैजेट्स

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:43 AM IST

साल 2022 में बाज़ार कई मॉर्डन टेक्नोलॉजी के गैजैट्स के साथ ही की यूनीक गैजेट्स भी आए, फिर चाहें वो यूके-बेस्ड स्टार्ट-अप Nothing का लिपस्टिक शेप का वायरलेस ईयरबड हो या फिर सोनी के मोशन ट्रैकिंग से लैस Bands, इन सभी यूनीक गैजेट्स ने यूजर्स के मेटावर्स एक्सपीरियंस को एक नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाया।

इन अनोखे गैजेट्स ने डिज़ाइन, फ़ीचर और यूटिलिटी में कुछ नया ट्राई किया और वो लोगों को खूब भाया भी।

लिपस्टिक शेप के ईयरबड्स से लेकर थ्री-इन-वन (Three-in-one) वायरसलेस चार्जिंग केस तक, आइए नज़र डालते हैं साल 2022 के पांच ऐसे ही Unique Gadgets पर-

Nothing Ear (stick)

यूके की कंज्यूमर टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप Nothing के ये ईयरबड्स एक ट्रांसपैरेंट डिजाइन और एक यूनीक चार्जिंग-कम-स्टोरेज केस के साथ लॉन्च हुए। इन ईयरबड्स का मुख्य आकर्षण रहा उसका डिज़ाइन, ये ईयरबड्स सिलेंड्रिकल शेप के चार्जिंग-कम-स्टोरेज केस में आते हैं। इसे खोलने का तरीका ठीक वैसा है जैसे कि ट्रेडिशनल लिपस्टिक को रोल करके खोला जाता है। डिजाइन के लिहाज़ से, ईयरबड्स और केस दोनों नए और अनोखे दिखते हैं। इसके अलावा इन ईयरबड्स में मिलता है प्रेस कंट्रोल, IP54 डस्ट और वॉटर रेसिसटेंस, और इसका ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।
कीमत: 8,499 रुपये

Belkin BoostCharge

यह एक पावर बैंक है जो पोर्टेबल बैटरी पैक के रूप में भी काम करता है। खास तौर पर Magsafe कम्पैटिबल iPhone के लिए। ये MagSafe iPhone (iPhone 12 और उससे ऊपर के मॉडल्स) के पीछे मैगनेटिक रूप से अटैच होता है। 2,500mAh बिल्ट-इन बैटरी के साथ, इस पावर बैंक में चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट है। चार्जर लेवल दिखाने के लिए LED इंडिकेटर के बगल में एक पावर बटन है। ये एक ट्रेडिशनल Qi चार्जर के रूप में भी काम करता है यानी कि यह एयरपॉड्स, सैमसंग गैलेक्सी बड्स और हर उस डिवाइस को चार्ज करने के काम आता है जो कि वायरलेस चार्जिंग के लिए Qi Standards को सपोर्ट करता है।
कीमत: 4,499 रुपये

Sony Mocopi

जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सोनी ने नवंबर में ‘मोकोपी’ वियरेबल मोशन ट्रैकर्स (wearable motion trackers) ‘Mocopi’ लॉन्च किया। ये यूजर के फुल बॉडी मोशन को 3D में कैप्चर करता है। इसके लिए बस यूजर के पास होना चाहिए एक स्मार्टफोन, और 6 सेंसर्स जो कि हाथों, पैर, पीठ और सिर पर पहने जाते हैं।

ये एक वायरलेस डिवाइस है और मोशन कैप्चर करने के लिए इसमें किसी खास सूट को पहनने की आवश्यकता नहीं है।
कीमत: Rs 19,990

Sony LinkBuds वायरलेस ईयरफोन

Sony LinkBuds यूनीक डोनट (doughnut- Shaped) के आकार के वायरलेस ईयरबड हैं। हॉलो सेंटर (Hollow center) पर इसमें एक रिंग डिज़ाइन दिया गया है, इससे फायदा ये है कि जब यूजर इस ईयरबड को पहनता है तब भी उसके ईयर कैनाल अनब्लॉक रहते हैं। दूसरे ईयरबड्स के बजाय इन ईयरबड्स में वाइड एरिया टैप फीचर है, जिससे कि यूजर कानों के सामने की ओर टैप कर सकता है।
कीमत: 19,990 रुपये

DailyObjects SURGE 3-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन

यह एक चार्जिंग स्टैंड है, जो तीन अलग-अलग डिवाइस – स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को एक साथ चार्ज कर सकता है। यह चार्जिंग स्टेशन सभी Qi-सपोर्टेड फ़ोन के लिए 18W, Qi-सपोर्टेड ईयरबड्स के लिए 5W और स्मार्च वॉच के लिए 2W तक का आउटपुट देता है। इसमें मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ मैटेलिक बॉडी है।

कीमत: 4,999 रुपये

Advertisement
First Published - December 5, 2022 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement