facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp स्टेटस में जल्द शेयर कर सकेंगे 1 मिनट तक के वीडियो

Advertisement

जितना कि पता लग पाया है, यह फीचर अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

Last Updated- March 21, 2024 | 3:35 PM IST
WhatsApp voice chat

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है जिसके तहत यूजर स्टेटस अपडेट में एक मिनट तक लंबे वीडियो शेयर कर सकेंगे। अभी तक यह फीचर केवल Android बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है।

30 सेकंड से ज्यादा के वीडियो देखने के लिए वॉट्सआऐप अपडेट करने की पड़ेगी जरूरत

जितना कि पता लग पाया है, यह फीचर अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जो इस फीचर का इस्तेमाल करके 30 सेकंड से ज्यादा समय का वीडियो अपने स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि आप 30 सेकंड से ज़्यादा लंबे वीडियो को सिर्फ तभी देख पाएंगे जब आप और आपके दोस्त दोनों ने व्हाट्सएप को अपडेट किया हो।

यूजर कर रहे थे लंबे वीडियो अपलोड करने की मांग

पिछले कुछ समय से, यूजर्स लंबे वीडियो अपलोड करने की मांग कर रहे थे। 30 सेकंड की लिमिट कई बार उन्हें अपनी कहानी पूरी तरह से बताने या अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को शेयर करने में बाधा डालती थी। अब 1 मिनट की अवधि के साथ, यूजर्स के पास वीडियो को काटने या संदेश को छोटा करने की चिंता किए बिना कंटेंट शेयर करने की आजादी है।

Also Read: ग्रोथ को गति देने के लिए Snapchat युवाओं पर लगा रही दांव

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में यह फंक्शनैलिटी और भी अधिक लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। WhatsApp अपने यूजर्स की जरूरतों का खयाल रखते हुए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है।

इस फीचर को लाना भी WhatsApp  का इस क्षेत्र में एक अहम कदम है। हाल ही में WhatsApp  ने चैनल फीचर लॉन्च किया था जिसको अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था। बहरहाल, जब 1 मिनट वीडियो स्टेटस वाला नया फीचर सबके लिए उपलब्ध होगा तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह लोगों के लिए कितने काम का साबित होता है।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement