facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूट्यूब डाउन! दुनिया भर में हजारों यूजर्स को झेलनी पड़ी परेशानी

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 1:07 PM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube को मंगलवार को ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector ने बताया कि दुनिया भर के हजारों यूजर्स को YouTube पर कंटेंट स्ट्रीमिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

YouTube पर सही से वीडियोज नहीं चलने को लेकर नेटिज़न्स ने शिकायत करने के लिए ट्विटर का भी सहारा लिया और कहा कि प्लेटफ़ॉर्म लोड नहीं हो रहा था। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे आउटेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आउटेज का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है और YouTube ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता द्वारा इस मामले पर जवाब देते हुए TeamYoutube अकाउंट ने जवाब दिया, “हमें बताने के लिए थैंक यू ! हम इसे देख रहे हैं।”

हालांकि, इंडिया में YouTube यूजर्स की तरफ से एप्लिकेशन के सही से नहीं चलने संबंधी कोई समस्या सामने नहीं आई है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement