facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

YouTube ने कम्युनिटी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले 22.5 लाख वीडियो हटाए

Advertisement

YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस एन्फोर्समेंट रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर इसी अवधि में 90 लाख वीडियो हटाए गए हैं।

Last Updated- March 26, 2024 | 11:38 PM IST
YouTube bans clickbait videos

यूट्यूब ने दिशनिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में भारत से 22.5 लाख वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2023 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच की गई। इस सूची में भारत शीर्ष पर है। यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस एन्फोर्समेंट रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर इसी अवधि में 90 लाख वीडियो हटाए गए हैं।

यूट्यूब ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वीडियो का पता मशीनों से ही लगा है। इनमें से 53.46 फीसदी वीडियो को कोई भी व्यू मिलने से पहले ही हटा दिया गया था। हटाए गए कुल 27.07 प्रतिशत वीडियो ऐसे रहे, जिन्हें 1 से 10 व्यू मिल चुके थे। रोचक बात यह कि मशीन द्वारा अपलोड किए जाने वाले वीडियो की संख्या बढ़ती जा रही है।

यूट्यूब ने वैश्विक स्तर पर दो करोड़ चैनलों को भी अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित किया है। यह संख्या इससे पूर्व की तिमाही में कार्रवाई का सामना करने वाले चैनलों से लगभग दोगुनी है। जब किसी चैनल पर कार्रवाई की जाती है तो उसके वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया जाता है।

चैनल स्तर पर प्रतिबंधों के कारण यूट्यूब ने लगभग 9.55 करोड़ वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया है। चैनलों पर प्रतिबंध का प्रमुख कारण अवांछनीय (स्पैम), भ्रामक सामग्री रही। इनमें स्पैम वीडियो की हिस्सेदारी 92.8 प्रतिशत रही जबकि नग्नता और यौन सामग्री वाले वीडियो 4.5 प्रतिशत रहे।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘यूट्यूब चैनल पर उस समय प्रतिबंध लगाया जाता है जब 90 दिन के अंदर तीन बार सामुदायिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है।’ भारत के बाद सिंगापुर और फिर अमेरिका दूसरे एवं तीसरे नंबर पर रहे। यूट्यूब ने 2023 की चौथी तिमाही में 1.1 अरब प्रतिक्रियाएं भी अपने मंच से हटाईं।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement