facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फर्जी खबर फैलाने वाले चैनलों पर YouTube जारी करे ​डिस्क्लेमर

Advertisement

सरकार की ओर से मेटा, एक्स, यूट्यूब, डेलीहंट, शेयरचैट और टेलीग्राम सहित वि​भिन्न प्लेटफॉर्मों को भेजे गए नोटिस में गलत सूचना अथवा फर्जी खबर की परिभाषा नहीं दी गई है।

Last Updated- October 15, 2023 | 10:21 PM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

केंद्र ने यूट्यूब को उन चैनलों पर डिस्क्लेमर लगाने का निर्देश दिया है जो ‘फर्जी’ खबरें फैला रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल ऐसे समय में की गई है जबकि कुछ महीने पहले सरकार द्वारा तथ्यों की जांच के लिए एक इकाई स्थापित करने की योजना पर सेंसरशिप की आशंका के कारण विवाद खड़ा हो गया था।

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये फर्जी खबरों के प्रसार पर नकेल कसने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कई डिजिटल प्लेटफॉर्मों को एक ज्ञापन भेजा है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी उस पत्र को देखा है। पत्र में प्रमुख सोशल मीडिया बिचौलियों (एसएसएमआई) से कहा गया है कि ‘फर्जी’ खबरों और गैरकानूनी सामग्रियों से निपटने के लिए एक कार्ययोजना 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाए।

सरकार की ओर से मेटा, एक्स (पूर्व में ट्विटर), यूट्यूब, डेलीहंट, शेयरचैट और टेलीग्राम सहित वि​भिन्न प्लेटफॉर्मों को भेजे गए नोटिस में गलत सूचना अथवा फर्जी खबर की परिभाषा नहीं दी गई है। साथ ही यह भी नहीं बताया गया है कि उपयोगकर्ताओं द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयार सामग्रियों में से फर्जी खबरों की पहचान कैसे की जाए।

यूट्यूब के अनुसार, उसने अपनी गलत सूचना पर रोक संबंधी अपनी नीतियों के तहत मशीन लर्निंग एवं मानव समीक्षकों के जरिये 2023 की दूसरी तिमाही में वै​श्विक स्तर पर 92,000 से अ​धिक चैनलों और 78,000 वीडियो को हटाया है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement