facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zypp Electric की अगले दो महीने में बेंगलुरु में 10,000 ई-स्कूटर उतारने की योजना

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 1:20 PM IST
Zypp electric

इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र की स्टार्टअप जिप इलेक्ट्रिक ने अगले दो माह में बेंगलुरु में 10,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर तैनात करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसके 2,000 ई-स्कूटर पहले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि शेष 8,000 ई-स्कूटर भी अगले दो माह में सड़कों पर दिखाई देंगे। यह कदम कंपनी की हाल में अपनी सेवाओं का देश के 30 शहरों में विस्तार करने की योजना का हिस्सा है। कंपनी का इरादा 2025 तक अपने बेड़े के आकार को दो लाख ई-स्कूटर करने का है।

इसी के साथ कंपनी ने कहा है कि उसने कर्नाटक की राजधानी में दो हजार डिलिवरी कर्मियों को जोड़ा है। अगले दो माह में उसकी योजना 5,000 और कर्मियों को जोड़ने की है। जिप ने कहा कि उसकी योजना अगले एक से डेढ़ साल में बेंगलुरु केंद्र मे 100 गोरोग्रो बैटरी अदला-बदली स्टेशन लगाने की भी है।

इससे शहर में ईवी पारिस्थितिकी तंत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। जिप इलेक्ट्रिक की सह-संस्थापक राशि अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु में पहले ही 2,000 ई-स्कूटर तैनात कर चुके हैं। हमारा इरादा कंपनियों को टिकाऊ और आखिरी छोर तक डिलिवरी करने वाले समाधान मुहैया कराने का है।’’

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement