facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance पर रहेगा एक से दो तिमाही तक असर : विश्लेषक

Advertisement

बजाज फाइनैंस ने कहा कि आरबीआई के संतुष्ट होने तक निगरानी वाली पाबंदियां जारी रहेंगी, जब तक कि कंपनी इन्हें बेहतर न कर दे।

Last Updated- November 16, 2023 | 11:47 PM IST
Bajaj Finance

बजाज फाइनैंस (Bajaj Finance) पर ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत कर्ज आवंटन और वितरण के मामले में आरबीआई की पाबंदी का कंपनी के लाभ पर गंभीर असर तब ही कम होगा जब पाबंदी छह से आठ हफ्ते के भीतर हटा ली जाए। विश्लेषकों ने गुरुवार को ये बातें कही।

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि चौंकाने वाले कदम के तहत आरबीआई ने बजाज फाइनैंस को अपनी दो डिजिटल उधारी योजनाओं के तहत कर्ज आवंटन व वितरण पर रोक लगाने को कहा है। हालांकि यह कदम नकारात्मक है। ऐसे में इन योजनाओं को दोबारा कब तक पटरी पर लाया जा सकेगा, यह सबसे अहम होगा।

बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने इस एनबीएफसी को निर्देश दिया था कि वह अपनी दो योजनाओं इंस्टा ईएमआई व ईकॉम के तहत कर्ज का आवंटन व वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दे।

निर्देश में डिजिटल ऋण वितरण के कुछ दिशानिर्देशों के प्रावधानों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है, जिसमें इन दोनों उधारी योजनाओं के लिए कर्जदार को मुख्य तथ्य वाले विवरण (केएफएस) जारी न किया जाना और कंपनी की तरफ से आवंटित अन्य डिजिटल ऋण पर जारी केएफएस में कमी शामिल है।

बजाज फाइनैंस ने कहा कि आरबीआई के संतुष्ट होने तक निगरानी वाली पाबंदियां जारी रहेंगी, जब तक कि कंपनी इन्हें बेहतर न कर दे। इस घटना के बाद कंपनी का शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 4 फीसदी टूट गया और अंत में 1.9 फीसदी की बढ़त के साथ 7,366 रुपये पर बंद हुआ।

इसकी तुलना में एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरबीआई की चिंता के आधार पर कंपनी केएफएस की समीक्षा करेगी और जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाएगी। विश्लेषकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इंस्टा ईएमआई कार्ड के अधिग्रहण/जारी होने की रफ्तार घटेगी।

अभी कंपनी के इंस्टा ईएमआई कार्ड सेगमेंट का उसके कुल ग्राहक फ्रैंचाइजी में करीब 5.5 फीसदी का योगदान है। सीएलएसए के शुरुआती अनुमान के मुताबिक बजाज फाइनैंस हर तिमाही करीब 70,000 डिजिटल ईएमआई कार्ड जारी करती है। कार्ड का एकबारगी प्रोसेसिंग शुल्क 600 रुपये है। इस तरह से तिमाही में इससे राजस्व पर 42 करोड़ रुपये की चोट पड़ेगी।

इसके अतिरिक्त 30 फीसदी डिजिटल ईएमआई कार्डधारक तीन महीने के भीतर कर्ज की सुविधा लेते हैं। ऐसे में कर्ज से मिलने वाला 23 करोड़ रुपये राजस्व नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर इंस्टा ईएमआई कार्ड पर पाबंदी से हर तिमाही 65 करोड़ रुपये के राजस्व की चोट पड़ेगी, जो कर पूर्व लाभ का 1.5 फीसदी बैठता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कर्ज का मासिक वॉल्यूम 2.20 लाख से 2.30 लाख और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिये 1.10 लाख से 1.20 लाख महीने है।

बी2बी कर्ज की दर को देखते हुए विश्लेषकों का अनुमान है कि कंपनी को 45 दिन में 4.5 लाख कर्ज वॉल्यूम से लेकर 90 दिन में 9 लाख कर्ज वॉल्यूम से समझौता करना होगा।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement