facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीबीआई ने लालू प्रसाद से पांच घंटे पूछताछ की

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 1:30 AM IST
Lalu Prasad Yadav- लालू प्रसाद यादव

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले की जांच के तहत मंगलवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से दो सत्रों में करीब पांच घंटे पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री के पद पर रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में भूखंड प्राप्त होने या इसे बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिए जाने से संबद्ध है।

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई के पांच अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को दो कार में सवार होकर पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 40 मिनट पर इंडिया गेट के पास पंडारा पार्क स्थित प्रसाद की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर पहुंची, जहां पूर्व रेल मंत्री अभी रह रहे हैं।

जांच एजेंसी की टीम अपराह्न करीब 12 बजकर 55 मिनट पर भोजन करने के लिए चली गई। पूछताछ अपराह्न करीब सवा दो बजे फिर से शुरू हुई, जो शाम सवा पांच बजे तक जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान, एक कमरे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को कुछ दस्तावेज दिखाए गए। वह गुर्दा(किडनी) प्रतिरोपण के बाद से उस कमरे में पृथक रूप से रह रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 1:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement