facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निर्यातकों का सरकार से अनुरोध- देनदारियों का भुगतान किस्तों में करने की हो सहूलियत

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 12:00 AM IST
MSME

निर्यातकों ने सरकार से अनुरोध किया है कि माफी योजना में शामिल छोटे कारोबारियों को पूरी देनदारियों का भुगतान 30 सितंबर तक करने के स्थान पर निश्चित समय में किस्तों में करने की अनुमति दें। इस माफी योजना का ध्येय अग्रिम प्राधिकरण और निर्यात संवर्धन पूंजीगत सामान (ईसीपीजी) निर्यात की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से चूक गए कारोबारियों के लिए एक बार में निपटारा करना है।

अनुरोध के लिए मुख्य तौर पर यह तर्क दिया गया है कि लघु सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की इकाइयों के लिए ब्याज दरों में वृद्धि के कारण धन जुटाना बड़ी समस्या हो गई है। इसके अलावा एक बार में भुगतान करने से छोटे कारोबारों की कार्यशील पूंजी प्रभावित होगी और इससे उनके कारोबार पर असर पड़ेगा।

अभी बड़ी संख्या में एमएसएमई माफी योजना में शामिल होना चाहती हैं। उनके लिए 30 सितंबर तक माफी योजना के तहत पूरी देनदारियों का भुगतान चिंता का विषय बन गया है।

यदि सरकार उद्योग की मांग को स्वीकार कर लेती है तो छोटे कारोबारियों को 30 सितंबर से पूर्व पहली किस्त की अदायगी करनी होगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) का अनुरोध मंजूर कर लिया जाता है तो बाकी के भुगतान के लिए सरकार बाद में समय तय कर सकती है। निर्यातकों के इस शीर्ष निकाय ने डीजीएफटी से अनुरोध किया है कि इस मामले को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के समक्ष उठाए।

इस योजना के तहत दो योजनाओं – अग्रिम प्राधिकरण और ईपीसीजी – की निर्यात प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से चूक गए सभी कारोबारी सीमा शुल्क और 100 फीसदी ब्याज की अधिकतम अदायगी करने पर नियमित किए जा सकते हैं।

हालांकि इस योजना में जांच की परिधि में आए मामले या धोखाधड़ी, गलत घोषणा या पूंजीगत सामान का अवैध अन्यत्र इस्तेमाल के मामले शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा सेनववैट क्रेडिट या रिफंड के मामले शामिल नहीं होंगे। गणना में त्रुटि होने की स्थिति में मामले की योग्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement