facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एएमसी रीपो क्लियरिंग की बढ़ रही स्वीकार्यता

Advertisement

पहले 480 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद एआरसीएल ने सिर्फ 15 सितंबर को 5 करोड़ रुपये का कारोबार देखा।

Last Updated- October 02, 2023 | 11:18 PM IST
money

लगभग दो महीने तक बिना किसी बिक्री के दौर के बाद एएमसी रीपो क्लियरिंग (ARCL) में आखिरकार कुछ कारोबार होता दिखा। बीते 28 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी शुरुआत की थी। लिमिटेड परपस क्लियरिंग कॉरपोरेशन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे और स्वीकृति मिलेगी और आगामी पखवाड़े में तीन बड़ी कंपनियों को शामिल करने की योजना है।

शुरुआत से ही प्लेटफॉर्म की प्रतिक्रिया धीमी है। कॉरपोरेट बॉन्ड रीपो मार्केट में तरलता को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। पहले 480 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद एआरसीएल ने सिर्फ 15 सितंबर को 5 करोड़ रुपये का कारोबार देखा। हालांकि, पिछले नौ सत्रों में प्लेटफॉर्म ने आठ कारोबार में 160 करोड़ रुपये देखे।

सूत्रों ने बताया कि यह कारोबार एक बड़े बैंक और कुछ म्युचुअल फंडों की भागीदारी के कारण आया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कारोबार अगले सप्ताह से बढ़ेगा क्योंकि अधिक भागीदार जुड़ेंगे। हम 2-3 बड़ी कंपनियों के जल्द जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे इसे और गति मिलेगी। साथ ही म्युचुअल फंड भी हमें सहयोग कर रहे हैं।’

सूत्रों ने इशारा किया कि कुछ प्राथमिक डीलर भी प्लेटफॉर्म पर शामिल हो रहे हैं और अगले सप्ताह तक भाग लेना शुरू कर सकते हैं।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के मानदंडों के अनुसार, बड़े कॉरपोरेट्स को अपनी वृद्धिशील उधारी का 25 फीसदी ऋण बाजार के माध्यम से पूरा करना आवश्यक है।

हालांकि, नियामक ने हालिया बोर्ड बैठक में इस सीमा में किसी भी कमी पर बड़ी कंपनियों पर जुर्माने के मानदंडों और प्रावधानों में ढील दी है। इसके अलावा, इसने बड़े कॉरपोरेट्स की संख्या को कम कर दिया है जिन्हें मानदंडों का पालन करना होगा। हालांकि, इन परिवर्तनों को अभी तक अधिसूचित नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement