facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First के वित्तीय संकट के बारे में पट्टादाताओं को पहले से थी जानकारी

Advertisement

समाधान पेशेवर का कहना है कि पट्टादाताओं ने पट्टे तभी समाप्त किए जब एयरलाइन ने दिवालिया आवेदन किया

Last Updated- September 12, 2023 | 10:35 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

समाधान पेशेवर (आरपी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (NCLT) को बताया कि एयरलाइन के पट्टादाताओं को उसके वित्तीय संकट का पता था, लेकिन उन्होंने पट्टे समाप्त करने का कदम तभी उठाया, जब एयरलाइन ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया।

आरपी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि एयरलाइन को विमान और इंजनों का पट्टा समाप्त करने से संबंधित नोटिस पहली बार 2 मई को मिला। यह वह तारीख थी जिस दिन एयरलाइन ने दिवालियापन के लिए आवेदन करने की अपनी योजना की घोषणा की।

एनसीएलटी गो फर्स्ट के विमान और इंजन पट्टादाताओं द्वारा अपनी परिसंपत्तियों को स्थगन अवधि से छूट दिए जाने की मांग के साथ दायर किए गए आवेदनों की सुनवाई कर रही थी। इंजन पट्टादाताओं एसएमबीसी और इंजन लीज फाइनैंस बीवी ने मंगलवार को अपने तर्क पेश किए। पट्टादाताओं ने अदालत को बताया कि उन्होंने रोक अवधि शुरू होने से पहले पट्टे समाप्त किए थे।

पंचाट ने तब एक पट्टादाता से पूछा था कि क्या पट्टा समाप्ति की वैधता पर अदालत द्वारा निर्णय लिए जाने की जरूरत है। पंचाट ने कहा कि वह पट्टा समाप्ति नोटिस की वैधता पर नहीं जा सकता, जब पट्टादाता ने इसके लिए अनुरोध नहीं किया हो। पट्टादाता ने पंचाट को बताया, ‘दिवालिया प्रक्रिया ‘टर्मिनेशन नोटिस’ का कारण नहीं है। पट्टों की समाप्ति अधिस्थगन से बाहर थी।’ इस मामले की सुनवाई 22 सितंबर को भी होगी।

दिवालियापन के लिए गो फर्स्ट का आवेदन एनसीएलटी द्वारा 10 मई को स्वीकार किया गया था। इसके बाद स्थगन अवधि लागू की गई, जिसका मतलब था कि पट्टादाता अपने विमान को वापस नहीं ले सकते थे।

पट्टादाता अपने विमान और इंजनों को इस स्थगन अवधि से अलग रखे जाने के लिए एनसीएलटी में चले गए। वे अपने विमान की रिहाई के लिए डीजीसीए के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण में भी पहुंचे।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement