facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

Advertisement

आखिरी बंद भाव पर बीमा कंपनी का मूल्यांकन 4.97 लाख करोड़ रुपये बैठता है, जो उसे देश की 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनाता है।

Last Updated- December 07, 2023 | 10:19 PM IST
LIC

सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC Mcap) का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 5 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया।

एलआईसी का शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 800 रुपये की ऊंचाई को छू गया, लेकिन अंत में 785 रुपये पर बंद हुआ, जो 3 जून 2022 के बाद का उच्चस्तर है। आखिरी बंद भाव पर बीमा कंपनी का मूल्यांकन 4.97 लाख करोड़ रुपये बैठता है, जो उसे देश की 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनाता है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 30 फीसदी उछला है।

जीवन बीमा परिषद की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2023 में एलआईसी का प्रीमियम 32.86 फीसदी घटकर 16,134.55 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24,032 करोड़ रुपये रहा था। वहीं निजी बीमा कंपनियों का प्रीमियम 9.33 फीसदी घटकर 10,360.29 करोड़ रुपये रहा, जो पहले 11,426.73 करोड़ रुपये रहा था।

इस बीच, अप्रैल-नवंबर 2023 की अवधि में एलआईसी ने प्रीमियम में सालाना आधार पर 24.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की और यह पहले के 1,64,143.27 करोड़ रुपये से घटकर 1,24,424.31 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर निजी क्षेत्र ने इस अवधि में 11.58 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 87,266.33 करोड़ रुपये रहा। नवंबर 2023 में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 58.78 फीसदी पर पहुंच गई, जो अगस्त 2023 में 57.37 फीसदी के निचले स्तर पर आ गई थी।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement