facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Tech का लाभ 5 फीसदी बढ़ा, राजस्व अनुमान घटाया

Advertisement

कंपनी का परिचालन राजस्व इस अवधि में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,386.5 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:59 PM IST
L&T

L&T Tech Q2 Results: इंजीनियरिंग सेवा कंपनी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Tech) का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 315.4 करोड़ रुपये रहा। क्रमिक आधार पर लाभ में 1.21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के लिए राजस्व अनुमान स्थायी मुद्रा के लिहाज से सालाना बढ़ोतरी के मुताबिक घटाकर 17.5-18.5 फीसदी कर दिया, जिसकी वजह फैसले लेने की लंबी अवधि वाला चक्र और आर्थिक अवरोध है। कंपनी ने इससे पहले राजस्व में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान जताया था।

कंपनी का परिचालन राजस्व इस अवधि में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,386.5 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर इसमें 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने इस अवधि में एबिटा 17.1 फीसदी पर बनाए रखने में कामयाबी हासिल की, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 10 आधार अंक कम है। प्रबंधन ने कहा कि वेतन में सामान्य बढ़ोतरी के बाद मार्जिन करीब-करीब अपरिवर्तित रहा।

जेनसार टेक का लाभ 206 फीसदी उछला

जेनसार टेक्नोलॉजिज (Zensar Tech Profit) का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 206.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 173.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया क्योकि लागत के लेकर उठाए गए कदमों का असर नजर आया। क्रमिक आधार पर कंपनी का लाभ 11.3 फीसदी बढ़ा।

सितंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 0.5 फीसदी और क्रमिक आधार पर 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,240.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसमें विभिन्न इलाकों में दर्ज व्यापक वृद्धि आदि का योगदान रहा।

कंपनी के सीईओ व एमडी मनीष टंडन ने कहा, हमने कारोबार के कुछ निश्चित क्षेत्रों में कुछ मंदी देखी और हमने कुछ इलाकों व वर्टिकल में अच्छी रफ्तार दर्ज की। यह हमारे कारोबारी मॉडल की सुदृढ़ता और ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों की मजबूती को प्रदर्शित करता है। स्थायी मुद्रा के हिसाब से डॉलर में राजस्व सालाना आधार पर 3.4 फीसदी घटा जबकि क्रमिक आधार पर यह 0.2 फीसदी बढ़कर 15.02 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement