facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नारायण मूर्ति की Catamaran दोगुनी करेगी अपनी एयूएम

Advertisement

पिछले करीब 30 साल से इन्फोसिस के साथ जुड़े दीपक को वर्ष 2022 में कैटामारन का अध्यक्ष बनाया गया था। बेंगलूरु में मुख्यालय वाली कैटामारन के टीम सदस्यों की संख्या 15 है।

Last Updated- July 23, 2023 | 10:21 PM IST
Narayana Murthy

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति (Infosys Founder) की पारिवारिक कंपनी कैटामारन (catamaran) ने भविष्य में अपने पोर्टफोलियो निवेश पर 15 प्रतिशत प्रतिफल का लक्ष्य रखा है, क्योंकि उसने अपना ध्यान शुरुआती चरण के निवेश से लेकर विकास और बाद के चरण में किए जाने वाले निवेश पर केंद्रित किया है।

इससे कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियां (एयूएम) अगले पांच साल के दौरान मौजूदा 1 अरब डॉलर से बढ़कर 2 अरब डॉलर हो जाएंगी।

कैटामारन के अध्यक्ष दीपक पदाकी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘प्रत्यक्ष निवेश के लिए, हम वृद्धि-केंद्रित निवेश पर ध्यान दे रहे हैं और शुरुआती चरण में बेहद चयनशील नजरिया अपना रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा मुख्य तौर पर इसलिए है क्योंकि भारत में पिछले तीन-चार वर्षों में अर्ली-स्टेज स्पेस पूरी बदल बदल गया है। पिछले दो साल में पूंजी का व्यापक प्रवाह दिखा है। यह शुरुआती निवेश के लिए बेहद व्यस्त क्षेत्र बन गया है।’

पिछले करीब 30 साल से इन्फोसिस के साथ जुड़े दीपक को वर्ष 2022 में कैटामारन का अध्यक्ष बनाया गया था। बेंगलूरु में मुख्यालय वाली कैटामारन के टीम सदस्यों की संख्या 15 है।

उन्होंने कहा, ‘हम सभी परिसंप​त्ति वर्गों पर ध्यान दे रहे हैं, चाहे यह निजी हो या सार्वजनिक बाजार। अब निर्माण क्षेत्र में अवसरों की पहचान के लिए निजी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।’

निर्माण पर सरकार द्वारा जोर दिए जाने और डीपटेक के प्रति निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच यह निवेश फर्म अपनी वृद्धि का लक्ष्य हासिल करने के लिए इन क्षेत्रों पर बड़े दांव लगा रही है।

दीपक का कहना है, ‘पारंपरिक तौर पर, निर्माण ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें ज्यादा उद्यम पूंजी निवेश को लेकर दिलचस्पी देखी गई हो, क्योंकि इसमें परियोजनाएं पूरी होने में लंबा समय लगता है।’

उनका कहना है, ‘हमें निर्माण तंत्र तैयार करना चाहिए। जिस तरह से पिछले समय में आईटी सेवाओं की लहर थी, उसी तरह भारत में अगली बड़ी लहर निर्माण क्षेत्र से आनी चाहिए। हमारी जैसी निवेश कंपनी इस दिशा में बेहतर मदद कर सकती है।’

निर्माण क्षेत्र में कंपनी इलेक्ट्रॉनिक निर्माण आपूर्ति श्रृंखला, इले​क्ट्रिक वाहन कलपुर्जा आपूर्ति श्रृंखला क्षेत्र और अक्षय ऊर्जा जैसे उप-क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उनका कहना है, ‘आगामी निर्माण थोड़ा अलग है। इसमें तकनीकी इस्तेमाल और स्वचालन ज्यादा है, जिसमें हम अपने प्रौद्योगिकी तंत्र का लाभ उठा सकते हैं।’

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement