facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCLAT ने Jet Airways के विमान की बिक्री को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

Advertisement

ट्रिब्यूनल ने एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ जेकेसी की अपील पर सुनवाई पूरी कर ली थी, जिसमें विमानन कंपनी की निगरानी समिति को जेट की विमान बिक्री पूरी करने को कहा गया था।

Last Updated- December 22, 2023 | 10:20 PM IST
Jet Airways

नैशनल कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने शुक्रवार को जेट एयरवेज (Jet Airways) के कामयाब बोलीदाता जालान कैलरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) की याचिका खारिज कर दी, जिसमें कंसोर्टियम ने विमानन कंपनी के विमान की बिक्री को चुनौती दी थी।

ट्रिब्यूनल ने एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ जेकेसी की अपील पर सुनवाई पूरी कर ली थी, जिसमें विमानन कंपनी की निगरानी समिति को जेट की विमान बिक्री पूरी करने को कहा गया था।

ऑल इंडिया जेट एयरवेज ऑफिसर्स ऐंड स्टाफ एसोसिएशन ने भी एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ अपील की थी। एनसीएलटी ने शुक्रवार को इसे भी खारिज कर दिया।

जेकेसी ने दलील दी थी कि विमान बिक्री का एनसीएलटी का आदेश उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर था। कहा गया कि नवंबर 2022 में बिक्री रोक दी गई थी क्योंकि निगरानी समिति में असहमति थी। समिति में जेकेसी और लेनदार हैं।

इस बीच, विमान की संभावित खरीदार माल्टा की ऐस एविएशन ने कहा है कि हर क्षण विमान की वैल्यू घट रही है और कहा कि एनसीएलटी ने बिक्री की रकम 400 करोड़ रुपये एस्क्रो खाते में जमा कराने का निर्देश दिया था। उसने यह भी कहा कि निगरानी समिति इस पर फैसला ले सकती है कि बिक्री की रकम का उनके बीच कैसे वितरण होगा।

कंपनी ने दावा किया था कि वह इसमें से 50 करोड़ रुपये पहले ही जमा करा चुकी है और वह बाकी रकम भी जमा कराने की योजना बना रही थी।

लेनदारों की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वेंकटरमन ने कहा था कि रखरखाव लागत के कारण वे विमान को सही रखने की खातिर सार्वजनिक रकम गंवा रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement