facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे तेल के उत्पादन को नियंत्रित बनाए रखेगा ओपेक समूह: मॉर्गन स्टैनली

Advertisement

तेल कीमतें बुधवार को सीमित दायरे में बनी रहीं, क्योंकि बाजार को सप्ताहांत में ओपेक+ उत्पादक समूह से उत्पादन कटौती पर खबरों का इंतजार है।

Last Updated- November 22, 2023 | 9:39 PM IST
Petrochemical Duty Exemption

मॉर्गन स्टैनली का मानना है कि कच्चे तेल की कीमत को 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर समर्थन मिलेगा, क्योंकि उसे उम्मीद है कि उत्पादक समूह ओपेक उत्पादन को नियंत्रित बनाए रखेगा और तेल भंडार को मुख्य तौर पर मौजूदा स्तर पर स्थिर बनाएगा।

तेल कीमतें बुधवार को सीमित दायरे में बनी रहीं, क्योंकि बाजार को सप्ताहांत में ओपेक+ उत्पादक समूह से उत्पादन कटौती पर खबरों का इंतजार है।

मंगलवार को एक रिपोर्ट में निवेश बैंक के विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में अतिरिक्त ओपेक तेल की कम गुंजाइश है। उनका अनुमान है कि ओपेक का कच्चा तेल उत्पादन स्तर 2024 में 2.83 करोड़ बैरल प्रतिदिन है, जो लगातार चौथे वर्ष सपाट है।

बैंक के विश्लेषक अब मान रहे हैं कि सऊदी अरब स्वैच्छिक कटौती अगले साल की दूसरी तिमाही के अंत तक बढ़ाएगा। सऊदी अरब, रूस और अन्य ओपेक+ सदस्य पहले ही 51.6 लाख बैरल प्रतिदिन या दैनिक वैश्विक मांग के करीब 5 प्रतिशत की कुल तेल उत्पादन कटौती पर जोर दे चुके हैं। ओपेक+ सदस्यों द्वारा 2022 के अंत में तेल उत्पादन कटौती के प्रयास शुरू किए गए थे।

मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों ने मंगलवार की रिपोर्ट में कहा था, ‘भले ही अमेरिकी उत्पादन तेजी से घट रहा है, लेकिन गैर-ओपेक आपूर्ति अभी भी अगले साल 14 लाख बैरल प्रतिदिन तक बढ़ने का अनुमान है, जो सभी वैश्विक मांग वृद्धि को पूरा करने के लिहाज से पर्याप्त है।’

निवेश बैंक को 2024 में तेल मांग वृद्धि धीमी पड़कर करीब 12 लाख बैरल प्रतिदिन रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement