facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेजरपे, Cashfree को भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए RBI से मिली अंतिम मंजूरी

Advertisement

पेयू, Paytm, जस्पे जैसी अन्य भुगतान कंपनियों को अभी तक नए व्यापारियों को शामिल करने के लिए नियामक से मंजूरी नहीं मिली है।

Last Updated- December 21, 2023 | 10:47 PM IST
RBI

डिजिटल भुगतान कंपनियों – रेजरपे और कैशफ्री पेमेंट्स को बतौर भुगतान एग्रीगेटर काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अंतिम मंजूरी मिल गई है, जिससे फिनटेक क्षेत्र की ये कंपनियां लगभग एक साल पुराने नियामकीय प्रतिबंध के बाद नए व्यापारियों को शामिल कर सकेंगी।

कंपनियों ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को नियामक से भुगतान एग्रीगेटर (पीए) का लाइसेंस हासिल कर लिया है। कैशफ्री पेमेंट्स के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘नए व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने पर लगा प्रतिबंध आज हटा लिया गया है।

कंपनी को आरबीआई से भुगतान एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस मिल गया है। कंपनी अब अपने पेमेंट गेटवे पर नए व्यापारियों को शामिल करेगी।’
पिछले साल दिसंबर में आरबीआई ने रेजरपे और कैशफ्री को कहा था कि वे नए व्यापारियों को अपने साथ जोड़ना रोक दें।

रेजरपे के प्रवक्ता ने कहा ‘अब हम अपने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म पर नए कारोबारियों को शामिल करने के लिए तैयार हैं। रेजरपे को भुगतान निपटान अधिनियम, 2007 के तहत भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अंतिम अधिकार मिल गया है। नया पीए लाइसेंस हासिल करने के बाद अब हम फिर से नए ग्राहक जोड़ना शुरू करेंगे और हम उन्हें अपने उद्योग-प्रथम भुगतान समाधान के साथ सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पेयू, Paytm, जस्पे जैसी अन्य भुगतान कंपनियों को अभी तक नए व्यापारियों को शामिल करने के लिए नियामक से मंजूरी नहीं मिली है।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement