facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिडकैप से लार्जकैप में जा रहे पॉलिकैब, माइक्रोटेक डेवलपर्स जैसी कंपनियों के शेयर

Advertisement

मझगांव डॉक, सुजलॉन एनर्जी, लॉयड मेटल्स और एसजेवीएन स्मॉलकैप से मिडकैप में जा सकती हैं।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:16 PM IST
Stocks To buy

पॉलिकैब इंडिया, माइक्रोटेक डेवलपर्स, श्रीराम फाइनैंस और पावर फाइनैंस कॉर्प जैसी कंपनियों के शेयर मिडकैप से लार्जकैप में जा रहे है और यह म्युचुअल फंड उद्योग निकाय एम्फी की अर्धवार्षिक समीक्षा के बाद हुआ है। इस बीच, यूपीएल, अदाणी विल्मर, आईआरसीटीसी और पीआई इंडस्ट्रीज अपना-अपना लार्जकैप दर्जा गंवा सकती हैं।

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के विश्लेषण के मुताबिक, मझगांव डॉक, सुजलॉन एनर्जी, लॉयड मेटल्स और एसजेवीएन स्मॉलकैप से मिडकैप में जा सकती हैं।

बाजार नियामक सेबी के ढांचे के मुताबिक, बाजार मूल्यांकन के लिहाज से 100 अग्रणी फर्मों को लार्जकैप माना जाता है, 101 से 250वें पायदान पर रहने वाली कंपनियां मिडकैप और 251वें नंबर और इसके बाद वाली कंपनियां स्मॉलकैप मानी जाती हैं।

म्युचुअल फंड उद्योग निकाय एम्फी जुलाई से दिसंबर की अवधि में कंपनियों के औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर शेयरों की नई सूची जारी करेगा। यह सूची जनवरी 2024 के पहले पांच दिनों में जारी होनी है।

नुवामा की तरफ से हुआ विश्लेषण जुलाई व सितंबर में शेयर कीमतों की चाल पर आधारित है। विश्लेषकों ने उन शेयरों का अनुमान लगाया है, जो अपग्रेड या डाउनग्रेड हो सकते हैं। मोटे तौर पर जो शेयर मिडकैप से लार्जकैप और स्मॉलकैप से मिडकैप में जाते हैं, उनमें उम्दा प्रदर्शन की प्रवृत्ति होती है।

नई सूचीबद्ध फर्मों में जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग किया गया है) को लार्जकैप में शामिल किया जा सकता है। मंगलवार को सूचीबद्ध जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर को 150 मिडकैप में जगह मिल सकती है, वहीं पिछले तीन महीने में सूचीबद्ध अन्य दो दर्जन शेयरों को मिडकैप का दर्जा मिलेगा। शेयरों की अंतिम सूची बदल सकती है, जो समीक्षा अवधि के बाकी दो महीने में शेयर कीमतों की चाल पर निर्भर करेगी।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement