facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

REEV पर 5% GST की मांग से मचा बाजार में हलचल, EV vs Hybrid की नई जंग तेज

Advertisement

आरईईवी वाहनों पर बीईवी की तरह 5% जीएसटी की मांग उठी है, जबकि कुछ बड़ी ऑटो कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं जिससे ऑटो सेक्टर में बहस तेज हो गई है।

Last Updated- May 22, 2026 | 8:58 AM IST
electric vehicles
Representative image

दुनिया की प्रमुख मूल उपकरण निर्माता कंपनियां (ओईएम) और एक नई घरेलू कंपनी सरकार से मांग कर रही हैं कि बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) पर जिस तरह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर केवल 5 फीसदी लगा कर राहत दी गई है, वैसी ही सुविधा रेंज एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक वाहनों (आरईईवी) को भी दी जाए। आरईईवी हाइब्रिड यात्री वाहन है, जिसने चीन में धूम मचा रखी है।

लेकिन महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी जिन प्रमुख भारतीय कार कंपनियों का जो ईवी पर हैं, ने सार्वजनिक रूप से सरकार के ऐसे किसी भी कदम का विरोध किया है कि जिसके तहत हाइब्रिड कारों पर जीएसटी कम किया या बीईवी के बराबर रखा जाए।

आरईईवी प्लग-इन हाइब्रिड से अलग हैं। इनमें एक इलेक्ट्रिक मोटर होती है और बैटरी की क्षमता क्रॉसओवर वाहनों में 20 किलोवॉट प्रति घंटा और बड़े प्रीमियम एसयूवी में 80 किलोवॉट प्रति घंटा तक हो सकती है। इसमें एक छोटा इंजन भी लगा होता है। जब बैटरी किसी न्यूनतम स्तर से नीचे गिरती है तब इंजन जेनरेटर की तरह काम करता है और बैटरी को चार्ज करके ड्राइविंग रेंज बढ़ाता है, जिससे गाड़ी बीच में ही बंद हो जाने की चिंता खत्म हो जाती है।

आरईईवी में इंजन सीधे कार के पहियों से जुड़ा नहीं होता और केवल इलेक्ट्रिक मोटर ही पहियों को घुमाती है। जबकि प्लग-इन हाइब्रिड में कार इलेक्ट्रिक मोटर से भी चल सकती है और पेट्रोल इंजन से भी। इस कदम का समर्थन कर रही वाहन कंपनियों का कहना है कि चीन, जहां 3.5 करोड़ नए-ऊर्जा वाहन हैं और 1.75 करोड़ चार्जिंग स्टेशन हैं, मगर वह अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति में केवल बीईवी पर निर्भर नहीं रहा।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement