facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV की राह में संकट! मैग्नेट की किल्लत से ऑटो सेक्टर पर मंडराया खतरा

Advertisement

दुर्लभ मैग्नेट की कमी और चीन के निर्यात प्रतिबंधों के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है, जिससे वाहन उद्योग की वृद्धि पर संकट मंडरा रहा है।

Last Updated- June 10, 2025 | 10:40 PM IST
electric vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के वाहन उद्योग को दुर्लभ खनिज मैग्नेट की किल्लत के कारण संभावित मंदी का सामना करना पड़ रहा है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और हाइब्रिड वाहनों के लिए महत्त्वपूर्ण घटक होता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का कहना है कि चीन की ओर से हाल में लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों और खेप में लंबी देरी से आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो रही है और इसका असर उत्पादन और सेक्टर के वृद्धि पथ पर पड़ सकता है।

क्रिसिल रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार दुर्लभ खनिज मैग्नेट ईवी में इस्तेमाल स्थायी मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर्स (पीएमएसएम) का अभिन्न हिस्सा होते हैं। अधिक टॉर्क, ऊर्जा दक्षता और कॉम्पैक्ट डिजाइन के लिए उन्हें काफी महत्त्व दिया जाता है। हाइब्रिड वाहन भी बेहतर संचालक शक्ति के लिए इन चुंबक पर निर्भर रहते हैं। गैस-तेल इंजन वाले वाहनों में उनका उपयोग मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और अन्य मोटर चालित प्रणालियों तक सीमित है।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, ‘आपूर्ति में यह कमी वाहन क्षेत्र की ईवी पेश करने की जोरदार तैयारियों के बीच आई है। एक दर्जन से अधिक नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश होने वाले हैं, मुख्य रूप से पीएमएसएम प्लेटफॉर्म पर।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि अधिकांश वाहन विनिर्माताओं के पास इस समय 4 से 6 सप्ताह का स्टॉक है, लेकिन लगातार देरी की वजह से वाहन उत्पादन प्रभावित हो सकता है। और संभव है कि ईवी के मॉडल जुलाई 2025 के बाद टाल दिए जाएं या आगे फिर कभी किए जाएं। अगर आपूर्ति में अड़चन लंबे समय तक रही तो दोपहिया और गैस-तेल इंजन वाले यात्री वाहनों पर भी इसका व्यापक असर पड़ सकता है।’

 

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement