facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भविष्य को लेकर उत्साहित, बेहतरीन रहेगा वित्त वर्ष 2024-25: अशोक सूटा

Advertisement

बेंगलूरु की यह कंपनी अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मौजूदा क्षमता और अधिग्रहण के जरिये वृद्धि पर दांव लगा रही है।

Last Updated- May 07, 2024 | 10:19 PM IST
Ashok Soota

वैश्विक महामारी के ठीक बीच सितंबर 2020 में अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 111 प्रतिशत बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्धता हुई हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजिज (Happiest Minds Technologies) के लिए वित्त वर्ष 2024-25 अब तक का सबसे अच्छा वर्ष साबित होने वाला है।

हैपिएस्ट माइंड्स के कार्यकारी चेयरमैन अशोक सूटा (Ashok Soota) ने कहा, ‘वित्त वर्ष 24 में हमने जो परिवर्तनकारी बदलाव किए और वित्त वर्ष 25 की शुरुआत में हमने जो अधिग्रहण संपन्न किए हैं, उनके कारण हम भविष्य को लेकर सचमुच उत्साहित हैं। असल में आईपीओ के बाद से वित्त वर्ष 25 हमारा अब तक का सबसे अच्छा साल होने जा रहा है।’

सूटा ने वित्तीय नतीजों के बाद प्रेस वार्ता में कहा, ‘इस साल हम वित्त वर्ष 31 तक एक अरब डॉलर के राजस्व का अपना दीर्घकालिक लक्ष्य हासिल करने की राह पर लौट आए हैं। जब हमने सितंबर 2021 में इस लक्ष्य का ऐलान किया था, तो हमें 25.3 प्रतिशत सीएजीआर की जरूरत थी, लेकिन अब हमारा अनुमान है कि यह लक्ष्य पाने के लिए हमें केवल 22 प्रतिशत सीएजीआर की ही जरूरत होगी।’

बेंगलूरु की यह कंपनी अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मौजूदा क्षमता और अधिग्रहण के जरिये वृद्धि पर दांव लगा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की शुरुआत में दो प्रमुख अधिग्रहण किए थे, जिसके बारे में प्रबंधन का मानना है कि इससे उसकी वृद्धि को खासी रफ्तार मिलेगी।

पिछले महीने इसने 9.45 करोड़ डॉलर (करीब 779 करोड़ रुपये) में नोएडा की प्योरसॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजिज के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया था। इस अधिग्रहण के जरिये हैपिएस्ट माइंड्स का इरादा बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) तथा स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement