facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ती मांग से गूगल का एआई हब में निवेश

Advertisement

इस साल अक्टूबर में गूगल ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक एआई डेटा हब स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

Last Updated- November 13, 2025 | 8:48 AM IST
Google

गूगल क्लाउड में ग्लोबल रेवेन्यू के अध्यक्ष मैट रेनर का कहना है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा हब स्थापित करने में गूगल का 15 अरब डॉलर का निवेश ग्राहकों की मांग में अपेक्षित वृद्धि का परिणाम है।

बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेनर ने कहा, ‘भारत में कंपनियों, खासकर बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) और यहां तक कि बी2सी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) क्षेत्र में एआई को लेकर मांग तेजी से बढ़ी है। हम भारत में ग्राहकों से बहुत व्यापक और विविध मांग देख रहे हैं और अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ उसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।’

रेनर ने कहा कि विशाखापत्तनम में गूगल के निवेश कंपनी को अपने ग्राहकों को यह आश्वस्त करने में मदद करते हैं कि उनका डेटा सुरक्षित रहेगा और उस देश की भौगोलिक सीमाओं के भीतर रहेगा जिसमें वह काम करती है।

इस साल अक्टूबर में गूगल ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक एआई डेटा हब स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। गूगल ने तब भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश के बारे में कहा था कि यह एआई हब भारत और दुनिया भर में बढ़ती डिजिटल सेवाओं की मांग पूरी करने में मदद के लिए ‘उद्देश्य-निर्मित डेटा सेंटर परिसर’ होगा।

गूगल ने कहा था, ‘चालू होने पर नया डेटा सेंटर परिसर, गूगल के मौजूदा एआई डेटा केंद्रों के नेटवर्क में शामिल हो जाएगा, जो 12 देशों में फैला हुआ है। इसे बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे स्थित गूगल के शोध एवं विकास केंद्रों में विकसित तकनीक का लाभ मिलेगा, जिसमें महत्त्वपूर्ण सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर नवाचारों की डिजाइन और निर्माण भी शामिल है।’

जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान गूगल क्लाउड ने 15.2 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया जो एक साल पहले के मुकाबले 34 फीसदी की वृद्धि है।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement