facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गर्मी का कहर! बिजली डिमांड 270 GW पार, आने वाले दिनों में बन सकता है नया रिकॉर्ड

Advertisement

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण देश में बिजली की मांग 270 गीगावाट के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई है।

Last Updated- May 22, 2026 | 10:12 AM IST
electricity
Representative image

देश में बिजली की मांग गुरुवार को नए उच्च स्तर को छू गई। यह दिन में 3:45 पर अनुमानित स्तर 270 गीगावाट को पार कर 270.82 गीगावाट पर पहुंच गई। देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड उच्च तापमान और जबरदस्त गर्मी के कारण लगातार लगातार चौथे दिन बिजली की मांग शीर्ष स्तर पर रही।

इस साल मई में बिजली की मांग पिछले साल जून में दर्ज 243 गीगावाट के शिखर को पहले ही पार कर चुकी है। बीते साल मई में बिजली की मांग 231 गीगावाट थी। बुधवार को सूर्य की रोशनी के दौरान बिजली की मांग उच्चतम स्तर 265 गीगावाट पर पहुंच गई थी लेकिन शुक्रवार को बिजली की मांग बीते दिन के रिकॉर्ड के भी पार चली गई।

सेंटर फॉर सोशल ऐंड इकनॉमिक प्रोग्रेस के फेलो श्यामाशी दास ने बताया कि, ‘भारत में 2025 की गर्मी देश के ज्यादातर हिस्सों विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्र में काफी हद तक सामान्य रही थी। इसका कारण यह है कि उत्तर भारत सहित भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की फुहार आई थीं। इस मौसम बौछारों के बाद लंबा व बारिश वाला मॉनसून आया था।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा वर्ष में अल नीनो के कारण प्रमुख प्रचंड गर्मी की स्थिति देखी जा रही है।’

भीषण गर्मी के कारण तापमान कम करने की जरूरत बढ़ी है। लिहाजा बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया, ‘आने वाले कुछ हफ्तों में पारा ऊपर जा सकता है। इससे बिजली की मांग 275 गीगावाट के रिकॉर्ड स्तर के पार जा सकती है।’ दिल्ली में तापमान पहले ही 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए इस सप्ताह ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement