facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईएचजी होटल्स की भारत पर बड़ी नजर, ब्रांडेड रेजिडेंस पर विचार

Advertisement

आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स अगले कुछ वर्षों में भारत में आक्रामक विस्तार की तैयारी में, ब्रांडेड रेजिडेंस सेगमेंट में भी एंट्री पर विचार

Last Updated- January 16, 2026 | 8:46 AM IST
Indian Hotel stocks

वैश्विक हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईएचजी होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स ने आने वाले कुछ सालों के मामले में भारत को अपने प्रमुख पांच तरजीह वाले बाजारों में शामिल किया है। साथ ही यह देश में ब्रांडेड रेजिडेंस परियोजनाओं के अवसरों का भी सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रही है।

आईएचजी होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स के मुख्य कार्य अधिकारी एली मालौफ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘भारत वृद्धि का महत्त्वपूर्ण इंजन है और वृद्धि के अन्य प्रमुख मार्गां के साथ तालमेल बिठा रहा है। अगर हम अपने वैश्विक बड़े बाजारों – यूरोप, अमेरिका, चीन से हटकर विकसित हो रहे हॉस्पिटैलिटी बाजारों को देखें, तो अवसरों के मामले में भारत प्रमुख पांच बाजारों में से एक होगा।’ दुनिया के सबसे बड़े होटल समूहों में शुमार इस समूह के शीर्ष अधिकारी भारतीय बाजार में एक ब्रांडेड रेजिडेंस परियोजना पर विचार कर रहे हैं। इस समूह के 100 से ज्यादा देशों में 6,800 होटल खुले हैं और सिक्स सेंसेस, रीजेंट, हॉलिडे इन जैसे अपने 21 ब्रांडों में 2,300 से ज्यादा प्रॉपर्टीज का विकास पाइपलाइन में है।

उन्होंने कहा, ‘हमारा दमदार और बढ़ता हुआ ब्रांडेड रेजिडेंस कारोबार है, जिसे हम अभी तक भारत में नहीं लाए हैं। हमारे अल्ट्रा-लक्जरी कारोबार के अलावा यह हमारे लिए तेजी से बढ़ता हुआ कारोबार है। यह भारत में भी आएगा और हम सक्रिय रूप से इसका मूल्यांकन कर रहे हैं तथा इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।’

हालांकि भारत का ब्रांडेड रेजिडेंस बाजार वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में छोटा है, लेकिन यह यहां अपने ब्रांडेड रेजिडेंस स्थापित करना चाह रहे ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के अलावा कई होटल समूहों, वाहन ब्रांडों और हाई स्ट्रीट लक्जरी ब्रांड के साथ तेजी से जोर पकड़ रहा है।

भारत के विदेश जाने वाले यात्रियों का बाजार भी समूह के मामले में सेवा के लिहाज से तेजी से खास होता जा रहा है, क्योंकि यह चीन के साथ-साथ विश्व स्तर पर शीर्ष दो में से एक है। इसलिए देश में आईएचजी की मौजूदगी का विस्तार करना खासा अहम हो जाता है।

मालौफ ने कहा, ‘भारत के विदेश जाने वाले यात्री दुनिया के लिए बड़ा बाजार हैं और हम भारत में भारतीय यात्रियों के जितने करीब होंगे, विदेश यात्रा के दौरान भी हम उनके उतने ही करीब रहेंगे। भारत के बाहर मजबूत होने के लिए आपको भारत में मजबूत होना होगा।’ इसलिए यह समूह अगले पांच सालों में देश में अपनी मौजूदगी को 400 से ज्यादा खुले और बन रहे होटलों तक बढ़ाने की सोच रहा है। साल 2025 में लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड करार के बाद ऐसा किया जा रह है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement