facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, आग और डूबने की घटना से हड़कंप; भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Advertisement

ओमान की खाड़ी में भारतीय पोत पर हमले के बाद भारत ने इसे अस्वीकार्य बताया, जबकि होर्मुज स्ट्रेट से LPG टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही पर भी चिंता बढ़ी।

Last Updated- May 15, 2026 | 9:06 AM IST
Strait of hormuz West Asia War
Representative image

भारत ने ओमान की खाड़ी में अपने एक पोत पर हमले की आलोचना की है। यह पोत बुधवार को हमले के बाद डूब गया था। भारत ने इसे अस्वीकार्य बताया है।

इधर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो-दिवसीय बैठक के लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची की मेजबानी कर रहा था, उसी दौरान बीते 28 घंटे में भारत आ रहे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के दो टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। हालांकि, बुधवार को ओमान के तट के पास भारत के झंडे वाले एक पोत पर हमला हुआ।

भारत ने सोमालिया से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह की यात्रा पर निकले एक भारतीय पोत हाजी अली पर हुए हमले को ‘अस्वीकार्य’ बताया। विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों और असैन्य नाविकों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटना को लेकर चिंता जताई।

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत इस बात को दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने और निर्दोष असैन्य चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालने या नौवहन एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता में बाधा डालने से बचा जाना चाहिए।’ भारत ने ओमान के अधिकारियों को बचाव कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया। इस जहाज पर बुधवार तड़के ओमान के जल क्षेत्र में हमला हुआ, जिससे लकड़ी के पोत में आग लग गई और वह बाद में डूब गया। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि हाजी अली पर सवार सभी 14 चालक दल के सदस्यों को ओमान तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया है और वे ओमान के दिब्बा बंदरगाह पहुंच गए हैं जिन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट को पार कर भारत की ओर आ रहे दो जहाजों में एलपीजी टैंकर ‘सिमी’ शामिल है जो 13 मई को वहां से गुजरा जबकि एनवी सनशाइन ने आज  इस जलमार्ग को सुरक्षित पार कर लिया।

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि 19,965 टन एलपीजी ला रहा मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाला जहाज सिमी 16 मई को गुजरात के कांडला पहुंच सकता है। इसी तरह 46,427 टन एलपीजी कार्गो लेकर आ रहे वियतनामी जहाज एनवी सनशाइन के 18 मई को न्यू मंगलूर पहुंचने की उम्मीद है। दोनों जहाजों पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का कार्गो लदा है। मार्च की शुरुआत से अब तक भारतीय ध्वज वाले 13 जहाज ने, जिनमें 12 एलपीजी टैंकर और एक कच्चा तेल टैंकर शामिल है, होर्मुज स्ट्रेट पार किया है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में रसोई गैस की कमी को देखते हुए सरकार इस क्षेत्र से एलपीजी टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही को प्राथमिकता दे रही है। अभी खाड़ी क्षेत्र में कम से कम 12 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं, साथ ही भारत के लिए माल लाने वाले कई विदेशी जहाज भी वहीं रुके हुए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अरागची बुधवार शाम भारत पहुंचे और आज ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अन्य ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। अरागची ने ब्रिक्स देशों से ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियान की निंदा करने का आग्रह किया और संयुक्त बयान पर आम सहमति बनाने के लिए भारत से समर्थन मांगा। ब्रिक्स की बैठकों की तैयारी के लिए भारत में मौजूद ईरान के कानून और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि ईरानी अधिकारी भारत आने वाले बाकी जहाजों के गुजरने की राह आसान बनाने पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement