facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज चुकाने के लिए मैकलॉयड रसेल का बड़ा कदम, असम के तीन चाय बागान बेचने पर सहमति

Advertisement

सहमति पत्रों पर दस्तखत कंपनी द्वारा 9 अप्रैल को एनएआरसीएल के कर्ज पुनर्गठन वाले प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद हुए हैं।

Last Updated- April 30, 2026 | 8:53 AM IST
Assam Tea Garden

मैकलॉयड रसेल इंडिया ने असम में अपने तीन चाय बागान बेचने पर सहमति जताई है। ये बागान नैशनल ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) की ओर से जारी स्वीकृति पत्र से जुड़ी ऋण समाधान योजना के तहत बेचे जाएंगे।

चाय उत्पादक कंपनी के बोर्ड ने सोमवार को संभावित खरीदारों के साथ समझौतों को लागू करने की मंजूरी दे दी, ताकि कर्ज के आंशिक भुगतान में आसानी हो सके। ये सहमति पत्र उचित जांच-पड़ताल और नियामकीय मंजूरी के अधीन हैं।

नियामक को भेजी जानकारी के अनुसार न्या गोगरा टी एस्टेट को बंगाल टी ऐंड फैब्रिक्स लिमिटेड को 44.79 करोड़ रुपये में बेचा जाएगा, जबकि रूपाजुली टी एस्टेट 16.76 करोड़ रुपये में खोना टी एस्टेट एलएलपी को दिया जाएगा। बोरोई टी एस्टेट की बिक्री जातिंगा एग्रो-टेक को 27.30 करोड़ रुपये में की जाएगी।

मैकलॉयड रसेल के अधिकारियों ने कहा कि सहमति पत्रों का मकसद चाय का सीजन जोर पकड़ने से पहले ही लेनदेन पक्का करना है, क्योंकि उसके बाद संभावित खरीदारों के लिए अधिग्रहण का मूल्यांकन करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘अभी तो बाजार बस खुला ही है।’

सहमति पत्रों पर दस्तखत कंपनी द्वारा 9 अप्रैल को एनएआरसीएल के कर्ज पुनर्गठन वाले प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद हुए हैं। इस कदम से आठ साल से चली आ रही रुकावट खत्म हो गई है। इस पत्र के मुताबिक मैकलॉयड रसेल को 15 फरवरी, 2029 तक या उससे पहले एनएआरसीएल को कर्ज के भुगतान तौर पर 1,050 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

पुनर्गठन पैकेज के हिस्से के तौर पर एनएआरसीएल को मैकलॉयड रसेल के 10 प्रतिशत नए इक्विटी शेयर पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर मिलेंगे। ये शेयर, कंपनी के ऐसे कर्ज को इक्विटी में बदलने और प्रवर्तक शेयरधारिता को गिरवी रखने के बदले दिए जाएंगे, जिसे चुकाना संभव नहीं है।

Advertisement
First Published - April 30, 2026 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement